Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडdev anand biggest disaster film ishq ishq ishq lost all his money and sold his wife jewelry Shekhar Kapur Reveals
इस फ्लॉप फिल्म ने बर्बाद कर दिया था देव आनंद का सब कुछ, बेचने पड़े थे पत्नी के गहने और आलीशान घर

इस फ्लॉप फिल्म ने बर्बाद कर दिया था देव आनंद का सब कुछ, बेचने पड़े थे पत्नी के गहने और आलीशान घर

संक्षेप:

देव आनंद अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती के चलते करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते करते थे। देव आनंद अपने समय के फैशन आइकन भी थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देव आनंद ने एक फिल्म के लिए अपनी पत्नी के गहने और आलीशान घर बेच दिए थे।

Jan 08, 2026 01:03 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर देव आनंद उन स्टार्स में से हैं, जो अपने अलग स्टाइल डांस स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। देव आनंद ने अपने करियर में कई हिट और क्लासिक फिल्में दी हैं। एक दौर ऐसा था जब देव आनंद अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती के चलते करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते करते थे। देव आनंद अपने समय के फैशन आइकन भी थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देव आनंद ने एक फिल्म के लिए अपनी पत्नी के गहने और आलीशान घर बेच दिए थे। आइए जानते हैं कौन सी थी वो फिल्म?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस फिल्म ने बर्बाद कर दिया था सब कुछ

देव आनंद के भांजे फिल्म निर्माता और एक्टर शेखर कपूर ने अपने मामा को याद कर उनसे जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था। दरअसल, कुछ वक्त पहले शेखर कपूर ने फिल्मफेयर के यूट्यूब चैनल को अपना इंटरव्यू दिया था। शेखर ने कहा, 'आप ऐसे किसी इंसान को अपनी जिंदगी से जूझते हुए देखकर आपको सीखते हैं। मुझे याद है कि 'इश्क इश्क इश्क' अभी-अभी रिलीज हुई थी, और उन्होंने (देव आनंद) इसमें अपना पैसा लगाया था। मैं प्रीमियर पर गया था क्योंकि उसमें मेरा एक छोटा सा रोल था। हम ओबेरॉय होटल वापस आए और मैं उनके कमरे में बैठा रहा, जबकि उन्हें इंडस्ट्री से हर किसी के फोन आ रहे थे। लोगों ने उन्हें बधाई दी और कहा कि उन्होंने कितनी शानदार फिल्म बनाई है, लेकिन जल्द ही हकीकत सामने आने लगी। किसी ने उन्हें फोन पर बताया कि जब उनकी फिल्म चल रही थी, तब लोग थिएटर से उठकर चले गए।'

बेचना पड़ा घर और पत्नी के गहने

शेखर ने देव आनंद के बेफिक्र रवैये का एक और छोटा सा किस्सा दर्शकों के साथ शेयर किया और कहा, 'मुझे याद है कि मैं, देव अंकल के साथ नाश्ता कर रहा था और मेकर्स भी वहीं थे। उन्होंने प्रोड्यूसर से पूछा कि क्या उन्हें अपनी नई फिल्म बनाने के लिए कुछ बेचना पड़ेगा और निर्माता ने उन चीजों की एक लंबी लिस्ट बताई, जिसमें उनकी पत्नी के गहने और उनका घर भी शामिल था। बिना रुके, देव अंकल ने कहा, 'अच्छा है, ऐसे ही बनती हैं फिल्में।'

'इश्क इश्क इश्क' कास्ट

साल 1974 में देव आनंद के डायरेक्शन में बनी 'इश्क इश्क इश्क' फिल्म में देव आनंद, शबाना आजमी, जीनत अमान, जरीना वहाब, जीवन और कबीर बेदी जैसे कलाकार थे। संगीत आर.डी. बर्मन ने दिया था।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।