जाह्नवी कपूर ने किया दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, कोर्ट ने पूछा- आपको फैन पेज नहीं चाहिए?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जाह्नवी कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उनकी मांग है कि सोशल मीडिया से उनके एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो और फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल हटाई जाएं।

Janhvi Kapoor
जाह्नवी कपूर का एआई से बनाया गया फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने AI से बनाए जा रहे डीपफेक वीडियो, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, अश्लील कंटेंट और उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल कर होने वाली व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है।

जाह्नवी कपूर के वकील ने क्या कहा?

जाह्नवी कपूर की ओर से आए वकील असाव राजन ने अदालत को बताया कि उनके नाम, तस्वीर और चेहरे का बिना अनुमति इस्तेमाल किया जा रहा है। AI की मदद से उनकी फर्जी और आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा फेसबुक, इंस्टाग्राम और X पर उनके नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर गलत जानकारी फैलाई जा रही है। वकील ने यह भी बताया कि जाह्नवी के नाम और पहचान का इस्तेमाल बिना अनुमति के अलग-अलग प्रोडक्ट और सेवाएं बेचने के लिए किया जा रहा है इसलिए उन्होंने ऐसी सभी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की।

कोर्ट ने क्या कहा?

जस्टिस अनूप जयराम भंभानी की पीठ ने कहा कि इस मामले में तीन तरह की सामग्री पर राहत दी जा सकती है—

1. अश्लील या आपत्तिजनक कंटेंट

2. ऐसा कंटेंट जिससे जाह्नवी के पर्सनैलिटी राइट्स का गलत तरीके से आर्थिक फायदा उठाया जा रहा हो

3. उनकी पहचान का इस्तेमाल करके किसी प्रोडक्ट या सर्विस का प्रचार करने वाली सामग्री

हालांकि, कोर्ट ने सभी फैन पेजों पर पूरी तरह रोक लगाने से इनकार किया। अदालत ने पूछा, ‘क्या जाह्नवी कपूर को सच में फैंस नहीं चाहिए? यह डिजिटल दुनिया है।’ इसके बाद कोर्ट ने कहा कि हर फैन पेज कानून का उल्लंघन नहीं करता। फैन पेज अभिव्यक्ति, आलोचना या व्यंग्य का हिस्सा भी हो सकते हैं।

एक लाइन ड्रॉ करना जरूर है - कोर्ट

कोर्ट ने साफ किया कि सेलिब्रिटी के अधिकारों की रक्षा जरूरी है, लेकिन इसके नाम पर लोगों की जायज अभिव्यक्ति पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जा सकती इसलिए यह तय करना जरूरी है कि पर्सनैलिटी राइट्स और अभिव्यक्ति की आजादी के बीच लाइन कहां ड्रॉ करनी है।

मेटा ने दी 4,000 से ज्यादा लिंक्स की जानकारी

मेटा की ओर से अदालत में बताया गया कि जाह्नवी की कानूनी टीम ने 4,000 से ज्यादा URL की सूची दी है, जिन्हें हटाने की मांग की गई है। मेटा ने कहा कि सभी लिंक एक जैसे नहीं हैं और उनमें से हर लिंक अश्लील या गैरकानूनी नहीं है। इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने जाह्नवी कपूर की कानूनी टीम से कहा कि विवादित कंटेंट को अलग-अलग कैटेगरी में बांटकर पेश किया जाए। इसके आधार पर ही कोर्ट आगे अंतिम आदेश जारी करेगा।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडजाह्नवी कपूर ने किया दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, कोर्ट ने पूछा- फैन पेज नहीं चाहिए?