Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडdeepshika nagpal talks about naked scene of koyla tells shooting trick and after effect daughter broke cd
दीपशिखा ने अमरीश पुरी के सामने उतार दिए थे सारे कपड़े? न्यूड सीन देख बेटी ने तोड़ दी थी सीडी

दीपशिखा ने अमरीश पुरी के सामने उतार दिए थे सारे कपड़े? न्यूड सीन देख बेटी ने तोड़ दी थी सीडी

संक्षेप: कोयला फिल्म में दीपशिखा नागपाल ने अमरीश पुरी के साथ एक सीन दिया था जिसके बाद उन्हें लोगों के बहुत ताने मिले। इस सीन में वह नेकेड दिख रही थीं। उनकी बेटी गुस्से में कोयला की सीडी तोड़ देती थी।

Wed, 15 Oct 2025 01:27 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दीपशिखा नागपल जब 20 साल की थीं तो कोयला फिल्म में 45 साल बड़े अमरीश पुरी के साथ इंटीमेट सीन किया था। उनके नेकेड सीन पर काफी बवाल मचा था। अब दीपशिखा ने बताया है कि वह उस सीन में पूरे कपड़े पहने थीं लेकिन कैमरा ट्रिक से न्यूड लग रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बेटी कोयला फिल्म की सीडी तोड़ देती थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मां भी थीं साथ

हिंदी रश से बातचीत में दीपशिखा ने कोयला के न्यूड सीन के बारे में बताया। वह बोलीं कि उन्हें नहीं समझ आ रहा था कि राकेश रोशन इसको कैसे फिल्माएंगे। दीपशिखा ने बताती हैं, 'मैंने राकेश सर से पूछा, 'आप सीन कब शूट करने वाले हैं? वह बोले, तुम्हें सबकुछ याद है? मैंने कहा, हां।' तो उन्होंने सीन के बारे में बताया और मेरी मॉम भी उसी कमरे में बैठी थीं। मैं इस बात के लिए राकेश सर का सम्मान करती हूं कि वह आए, बैठे और मुझे सब कुछ समझाया।'

स्वीमिंग कॉस्ट्यूम पहने थीं दीपशिखा

दीपशिखा बोलीं, 'मैंने उनसे कहा, 'चिंता मत कीजिए' फिर मैंने उन्हें बताया कि हम सीन कैसे शूट करने वाले हैं। मैंने कहा कि कैमरा कंधों तक ही रखें ताकि मेरा ट्यूब टॉप ना दिखाई दे। उस ऊंचाई से लग रहा था कि मैं अपने कपड़े उतार रही हूं लेकिन मैं पूरे कपड़े पहने थी। मैंने शॉट के लिए पीछे से स्वीमिंग कॉस्ट्यूम पहना था और यह बिना दिक्कत के हो गया। मैं जींस पहने थे। जब सब हो गया तो राकेश रोशन हैरान थे कि इतनी आसानी से सीन कैसे पूरा हो गया।'

लग रहा था उतार दिए कपड़े

दीपशिखा ने बताया कि उन्हें टेक्निकल नॉलेज भी था तो सीन में काफी मदद मिल गई। बोलीं, 'मुझे पता है कि शूटिंग के वक्त मैं सब कुछ पहने थी लेकिन आप देखेंगे तो सोचेंगे, हे भगवान ऐसा लग रहा है कि कपड़े उतार रही है।'

फिल्म के बाद रोती थीं दीपशिखा

इस सीन पर कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई थी। दीपशिखा ने बताया, 'तब तो हंगामा हो गया था। मेरे जानने वालों ने कहा, 'तुमने ये क्या किया है? कपड़े उतारे हैं तुमने स्क्रीन पर।' मैं पूरे टाइम रोती रहती थी। मुझे याद है कि मेरी बेटी कोयला की सीडी तोड़ देती थी। लोगों ने ऐसा फील करवा दिया था कि मेरे बच्चे कभी मेरा सम्मान नहीं करेंगे।'

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।