Fact Check: दीपिका पादुकोण ने सोनम वांगचुक के सपोर्ट में किया पोस्ट? जानें इस वायरल पोस्ट का सच

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दीपिका पादुकोण को लेकर सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने सोनम वांगचुक के सपोर्ट के लिए पोस्ट किया और फिर उसे डिलीट कर दिया। लेकिन सच क्या है आपको बताते हैं।

दीपिका पादुकोण का सोनम वांगचुक के लिए पोस्ट वायरल

दीपिका पादुकोण को लेकर एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस स्क्रीनशॉट में दावा किया जा रहा है कि दीपिका ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि दीपिका ने बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है। अब फैंस जानना चाहते हैं कि क्या ये रियल है या फेक।

क्या वायरल हो रहा है पोस्ट में

दरअसल, जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है उसमें यह दावा किया जा रहा है कि दीपिका ने सोनम वांगचुक की फोटो शेयर की थी जिसमें लिखा था वह फास्टिंग कर रहे हैं और हम स्क्रॉलिंग।

पोस्ट में और क्या था

इसके अलावा यह दावा किया जा रहा था कि दीपिका ने लिखा था कि क्यों कोई नहीं बोल रहा है इसके बारे में? हम लोकतंत्र के सबसे काले दौर से गुजर रहे हैं। आगे यह भी दावा किया गया कि उस स्टोरी में आगे कहा कि किसी नाकाम नेता को महान दिखाने के लिए चाहे कितनी भी फिल्में क्यों न बनाई जाएं, सच्चाई नहीं बदलती।

यूजर ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ओएमजी...रेड्डिट के मुताबिक दीपिका पादुकोण ने सोनम वांगचुक के लिए पोस्ट किया है, लेकिन बाद में उसे डिलीट कर दिया।

फेक है ये पोस्ट

हालांकि यह जो पोस्ट वायरल हो रहा है वो गलत है। ऐसा कोई प्रूफ नहीं है कि दीपिका ने यह इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई थी। यह फेक पोस्ट किया गया है।

सोनम वांगचुक का अनशन किस लिए

बता दें कि सोनम वांगचुक, कॉकरोच जंता पार्ती के सपोर्ट के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर में अनशन पर हैं। वह NEET-UG 2026 का पेपर लीक होने और परीक्षा में अन्य गड़बड़ियों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

कई सेलेब्स आए सोनम के सपोर्ट में

अब तक कई सेलेब्स ने सोनम की सेहत की चिंता जाहिर करते हुए उनके लिए पोस्ट किए हैं जिसमें स्वरा भास्कर, काका, शबाना आजमी, सोनी राजदान, जीनत अमान, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, अभय देओल, ओमी वैद्य, अनुराग कश्यप और मुनव्वर फारूकी शामिल हैं। उन्होंने सरकार से बातचीत करने की रिक्वेस्ट की है।

दीपिका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब किंग फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में दीपिका के साथ शाहरुख खान, सुहाना खान भी लीड रोल में हैं।

वहीं दीपिका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह दूसरे बेबी को लेकर प्रेग्नेंट हैं। हालांकि इस बीच भी वह काम में बिजी हैं। जल्द उनकी बेटी बड़ी बहन बनने वाली हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।