Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDeepika Padukone sister Anisha set to marry businessman Rohan Acharya He has a connection with Dharmendra
बहन की शादी होते ही धर्मेंद्र की रिश्तेदार बन जाएंगी दीपिका पादुकोण, जानें कौन हैं अनीशा का दूल्हा!

बहन की शादी होते ही धर्मेंद्र की रिश्तेदार बन जाएंगी दीपिका पादुकोण, जानें कौन हैं अनीशा का दूल्हा!

संक्षेप:

 इस वक्त पादुकोण फैमिली में जश्न का माहौल हे। ऐसे में अब शादी के पहले अनीशा के मंगेतर  को लेकर एक खास जानकारी सामने आ रही है। अनीशा की शादी होने के साथ ही दीपिका, धर्मेंद्र की रिश्तेदार बन जाएंगी।

Nov 29, 2025 06:24 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के घर में जल्द ही शहनाई बजने वाली हे। दीपिका की छोटी बहन अनीशा पादुकोण जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं। अनीशा की सगाई हाल ही में दुबई के एक बिजनेसमैन से हुई है। वहीं अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस वक्त पादुकोण फैमिली में जश्न का माहौल हे। ऐसे में अब शादी के पहले अनीशा के मंगेतर को लेकर एक खास जानकारी सामने आ रही है। अनीशा की शादी होने के साथ ही दीपिका, धर्मेंद्र की रिश्तेदार बन जाएंगी। आइए जानते हैं कैसे?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

देओल परिवार की रिश्तेदार बनने वाली हैं दीपिका

दरअसल, दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा की शादी रोहन आचार्य से होने वाली हैं। रिपोर्ट की मानें तो दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण, देओल परिवार से ताल्लुक रखने वाले रोहन आचार्य से शादी करने वाली हैं। रोहन आचार्य की बहन दृशा आचार्य की शादी सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल से हुई है। इस रिश्ते का मतलब है कि अनीशा की रोहन से शादी के बाद, दीपिका और उनका परिवार धर्मेंद्र के परिवार का हिस्सा बन जाएंगे। बता दें कि रोहन आचार्य, बिमल रॉय के परपोते हैं। बिमल की पोत चिम्मू आचार्य, रोहन और दृशा आचार्य की मां हैं।

कौन हैं अनीशा के मंगेतर रोहन आचार्य?

रिपोर्ट्स के अनुसार, अनीशा रोहन आचार्य को काफी समय से डेट कर रही हैं। रोहन दुबई के एक एंटरप्रेन्योर हैं, जो उनके फैमिली बिजनेस में काम करते हैं। अनीशा और रोहन एक-दूसरे को सालों से जानते हैं। वहीं, अनीशा की बात करें तो वह एक पूर्व गोल्फ खिलाड़ी हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।