दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी को माना मिसोजोनिस्ट? स्क्रिप्ट लीक करने के आरोप के बाद आया रिएक्शन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी ने दीपिका पर आरोप लगाया कि उन्होंने  10% प्रॉफिट शेयर मांगा और फिल्म की डिटेल्स 'लीक' हुईं।

Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण का रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा के बीच 'स्पिरिट' विवाद खत्म होने की जगह अब बढ़ता ही जा रहा है। 'स्पिरिट' फिल्म से दीपिका के बाहर होने को लेकर कई सारी बातें सामने आ रही हैं। पहले जहां 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर कई कहानियां सामने आईं। वहीं, बीते दिनों संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी ने दीपिका पर आरोप लगाया कि उन्होंने 10% प्रॉफिट शेयर मांगा और फिल्म की डिटेल्स 'लीक' हुईं। ऐसे में अब दीपिका पादुकोण ने इस आरोपों पर रिएक्टर किया है।

दीपिका ने इस पोस्ट को किया लाइक

संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी के 10% प्रॉफिट शेयर मांगा और फिल्म की डिटेल्स 'लीक' करने के आरोपों के बीच दीपिका पादुकोण ने एक पोस्ट को लाकर कर अपना जवाब दिया। शुक्रवार को दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी पोस्ट को लाइक किया, जिसमें संदीप और प्रणय के रुख पर सवाल उठाया गया था। इस पोस्ट में एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए कहा गया था कि उन्होंने वही मांगा जो इंडस्ट्री में पुरुष कलाकारों को आमतौर पर मिलता है।

पोस्ट

क्या था उस पोस्ट में?

दरअसल, हाल ही में एक पत्रकार ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया। पोस्ट संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय वांगा के उस बयान को लेकर थी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि दीपिका पादुकोण ने 'स्पिरिट' के प्रॉफिट में 10 परसेंट हिस्सेदारी मांगी थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'दीपिका पादुकोण 'स्पिरिट' के प्रॉफिट में 10 परसेंट हिस्सेदारी चाहती थीं। जिस तरह से इस पर बवाल मचा है, उसे देखकर लगता है जैसे उन्होंने पूरी फिल्म और वांगा की संपत्ति ही मांग ली हो। ऐसा लगता है कि यहां मेल ईगो आ गया है। एक महिला ने एक डील को ठुकरा दिया और मिसोजिनी एक महिला की 'ना' को बर्दाश्त नहीं कर पाई।' बस दीपिका ने इसी पोस्ट को लाइक किया है।

'स्पिरिट' के बारे में...

दीपिका के बाहर होते ही 'स्पिरिट' में तृप्ति डिमरी को प्रभास के साथ फिल्म की फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया गया। दोनों का पहला लुक नए साल के दिन 2026 में रिलीज किया गया था। फिल्म में विवेक ओबेरॉय भी लीड रोल में नजर आएंगे और यह फिल्म 5 मार्च 2027 को रिलीज होने वाली है। वहीं, दीपिका पादुकोण के पास फिलहाल दो प्रोजेक्ट हैं। वह दिसंबर में रिलीज होने वाली 'किंग' में शाहरुख खान के साथ फिर नजर आएंगी। इसके बाद वह एटली की 'राका' में अल्लू अर्जुन के साथ दिखाई देंगी, जो अगले साल रिलीज होगी।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडदीपिका ने संदीप रेड्डी को माना मिसोजोनिस्ट? स्क्रिप्ट लीक के आरोप पर किया रिएक्ट