'महिलाओं की चुनौतियां अलग हैं...', दीपिका के 8 घंटे शिफ्ट की मांग का ऑन-स्क्रीन मां सुप्रिया पाठक ने किया सपोर्ट
वर्क-लाइफ बैलेंस पर बहस दीपिका पादुकोण के मां बनने के बाद कथित तौर पर अपने लिए 8 घंटे की शिफ्ट मांग के बाद से शुरू हुई। कई स्टार्स जहां दीपिका के सपोर्ट में आए तो कई ने उनके इस डिमांड को गलत बताया।

बॉलीवुड में पिछले साल से काम के घंटों को लेकर एक लंबी बहस छिड़ी हुई है। इस बहस में बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक के स्टार्स अपनी राय देते नजर आ रहे हैं। वर्क-लाइफ बैलेंस पर बहस दीपिका पादुकोण के मां बनने के बाद कथित तौर पर अपने लिए 8 घंटे की शिफ्ट मांग के बाद से शुरू हुई। कई स्टार्स जहां दीपिका के सपोर्ट में आए तो कई ने उनके इस डिमांड को गलत बताया। ऐसे में अब अब वर्क-लाइफ बैलेंस की बहस में एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक ने भी अपनी राय दी।
अभिनेताओं को तैयारी के लिए समय दिया जाना चाहिए
सुप्रिया पाठक ने हाल ही में बॉलीवुड बबल को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने दीपिका पादुकोण के 8 घंटे की शिफ्ट की मांग का समर्थन किया। सुप्रिया ने कहा, 'एक अभिनेता के रूप में, मैं दर्शकों का सामना करने वाली हूं। और जब आप दर्शकों का सामना करते हैं, तो आपको तैयार रहने की जरूरत है। यदि आप मुझे खुद को तैयार करने के लिए समय नहीं देंगे, तो मैं उनका सामना कैसे करूंगी? इसलिए मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि अभिनेताओं, चाहे वह पुरुष हो या महिला, को तैयारी के लिए समय दिया जाना चाहिए।'
महिलाओं की चुनौतियां अलग हैं
सुप्रिया ने कहा कि इसके अलावा यह तुलना करते हुए कि कैसे महिलाओं के पास सोचने के लिए अक्सर 20 चीजें होती हैं जबकि पुरुष एक पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, सुप्रिया ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमारा दिमाग एक ही समय में बीस चीजों के बारे में सोच रहा है, जबकि एक आदमी का दिमाग अक्सर एक चीज पर ध्यान केंद्रित करता है। उनकी चुनौतियां अलग हैं, हमारी अलग हैं, यही कारण है कि हमें बैलेंस की आवश्यकता है। मेरा मानना है कि महिलाएं अपने आप में सशक्त हैं। कभी-कभी हम उस शक्ति को प्रज्वलित नहीं करते हैं, लेकिन अगर हमें एक छोटी सी चिंगारी भी मिलती है, तो हम एक बहुत शक्तिशाली बन सकते हैं।'
दीपिका की शिफ्ट की मांग पर हुए विवाद पर अनुभव सिन्हा
बता दें कि हाल ही में शुभंकर मिश्रा संग इंटरव्यू में अनुभव सिन्हा ने दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग वाले विवाद के बारे में बात करते हुए कहा था, 'मैं गॉसिप में विश्वास नहीं करता। मैंने दीपिका के साथ कभी काम नहीं किया, सालों पहले एक पार्टी में उनसे मुश्किल से एक बार मिला था। लेकिन मैंने उन लोगों से पूछा जिन्होंने उनके साथ काम किया है, और उन्होंने कहा कि वह काम करने के लिए एक मजेदार एक्ट्रेस हैं।'
अगर एक्टर की मांग गलत हैं तो उनके साथ काम न करें
सिन्हा ने कहा, 'अगर किसी एक्टर की मांगें गलत हैं, तो उनके साथ काम न करें। कॉन्ट्रोवर्सी क्यों खड़ी करें? हर घर में मतभेद होते हैं, लेकिन आप छत पर जाकर इस बारे में चिल्लाते नहीं हैं। मुझे लगता है कि जिस तरह से इसे बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया है, वह गलत है। अगर आपको कोई एक्टर पसंद नहीं है, तो उन्हें निकाल दें। एक्टर्स और डायरेक्टर्स को पहले भी निकाला गया है, ऐसा होता है। यह संबंधित लोगों के बीच ही रहना चाहिए।'
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


