प्रेग्नेंसी में शाहरुख खान के साथ केप टाउन में शूट कर रही हैं दीपिका पादुकोण, हाथ में हाथ डाले सेट से फोटो हुई लीक

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण साथ में फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं। किंग की शूटिंग फिलहाल केप टाउन में हो रही है जहां दीपिका प्रेग्नेंसी के बाद भी शूट कर रही हैं।

प्रेग्नेंसी में शाहरुख खान के साथ केप टाउन में शूट कर रही हैं दीपिका पादुकोण, हाथ में हाथ डाले सेट से फोटो हुई लीक

दीपिका पादुकोण ने कुछ दिनों पहले ही दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस रेस्ट नहीं कर रही हैं बल्कि काम में बिजी हैं। एक्ट्रेस के पास 2 फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। लेकिन फिलगाल वह शाहरुख खान की फिल्म किंग पर काम कर रही हैं। साउथ अफ्रीका में किंग की शूटिंग चल रही है और वहीं से कुछ फोटोज लीक हुई हैं।

कैसा है दीपिका और शाहरुख का लुक

फोटोज में आप देखेंगे कि दीपिका और दीपिका किसी गाने का शूट कर रहे हैं और दोनों हाथ में हाथ डाले गिख रहे हैं। दीपिका ने इस दौरान फ्लोरल प्रिंट गाउन पहना है। वहीं शाहरुख ने शर्ट पहनी है। उनके सॉल्ट एंड पेपर बाल उनके लुक को और हॉट बना रहे हैं।

लोगों के रिएक्शन

इन फोटोज को देख फैंस दीपिका की तारीफ कर रहे हैं। कोई कमेंट कर रहा है कि दीपिका प्रेग्नेंसी में भी वर्क कमिटमेंट्स को पूरा कर रही हैं। इससे पता चलता है कि वह कितनी प्रोफेशनल एक्टर हैं। एक ने लिखा दीपिका का लुक काफी हॉट है। जब दीपिका सामने होती हैं तो कुछ और दिखता नहीं हैं।

शाहरुख के लुक ने जीता फैंस का दिल

वहीं शाहरुख को लेकर एक फैन ने लिखा कि 60 साल की उम्र में भी शाहरुख का ऐसा हॉट अवतार वाकई तारीफ के काबिल है। वहीं किसी ने लिखा कि शाहरुख का यह लुक जवान और पठान से बेहतर है।

दीपिका-शाहरुख की फिल्में

दीपिका और शाहरुख की किंग साथ में छठी फिल्म है। इससे पहले दोनों ओम शांति ओम, हैप्पी न्यू ईयर, चेन्नई एक्सप्रेस, जवान और पठान में नजर आ चुके हैं।

राका में करेंगी जबरदस्त एक्शन

किंग के अलावा दीपिका राका फिल्म में भी नजर आएंगी जिसे एटली डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म में दीपिका के साथ अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं। राका में दीपिका के एक्शन सीन हैं और उन एक्शन सीक्वेंस को भी वह शूट कर रही हैं। हालांकि यह भी खबर आई थी कि एटली ने दीपिका की प्रेग्नेंसी को ध्यान में रखते हुए एक्ट्रेस के लिए बॉडी डबल रखा है। जहां इन्टेंस एक्शन सीन हैं वहां बॉडी डबल का यूज किया जाएगा।

इसके अलावा यह भी कहा गया था कि भले ही दीपिका प्रेग्नेंट हैं, लेकिन उन्हें फिल्म में पूरा स्क्रीन स्पेस मिला है। उनका रोल कम नहीं किया है और उन्हें उतनी ही महत्वपूर्णती दी जाएगी फिल्म में जितनी अल्लू को।

अल्लू अर्जुन और दीपिका की जोड़ी

इस फिल्म के जरिए दीपिका और अल्लू अर्जुन पहली बार साथ काम करने वाले हैं। फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।