धुरंधर 2 के लिए एक्साइटेड हैं दीपिका पादुकोण, पति की सक्सेस पर दिया ये रिएक्शन
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस पति रणवीर सिंह की धुरंधर की बात करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो धुरंधर 2 के लिए एक्साइटेड हैं। वीडियो पसंद किया जा रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल में अपने फैंस के साथ प्री-बर्थडे सेलिब्रेट किया था। अब इस बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दीपिका, रणवीर की फिल्म धुरंधर के बारे बात करती दिख रही हैं। फिल्म का नाम सुनते ही एक्ट्रेस खुशी से इतराने लगती हैं। साथ ही उन्होंने धुरंधर 2 को लेकर भी अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की। दीपिका के इस वीडियो को फैंस पसंद कर रहे हैं। साथ ही जिस तरह से वो रणवीर और उनके काम का समर्थन करती आई हैं, फैंस ग्रीन फ्लैग वाइफ बता रहे हैं।
धुरंधर की सक्सेस पर खुश दिखीं दीपिका
हाल में दीपिका ने अपने फैंस के लिए एक मीट एंड ग्रीट इवेंट का आयोजन किया था। इस दौरान दीपिका अपने फैंस से पूछती हैं कि आप में से कितनों ने धुरंधर देखी है? इसके जवाब में फैंस जोर से चिल्लाने लगते हैं और दीपिका ये देखते ही खुशी से इतराती हैं। आगे इवेंट के होस्ट कहते हैं, ‘मुझे नहीं पता था कि हम दूसरी फिल्मों के बारे में भी बात करेंगे’ ।इसका जवाब देते हुए दीपिका ने कहा, ‘ये सब तो परिवार के अंदर ही है’।
फैंस को भी है धुरंधर 2 का इंतजार
आगे फैंस से पूछा जाता है कि उन्हें ये फिल्म पसंद आई थी और वो धुरंधर 2 का इंतजार कर रहे हैं? फैंस फिर जोर से चिल्लाकर हां में जवाब देते हैं। साथ ही दीपिका भी कहती हैं कि वो भी धुरंधर 2 के लिए एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस ने कंफ्यूज होस्ट को ये भी जानकारी दी कि फिल्म धुरंधर के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। फिल्म मार्च में आ रही है।
दीपिका ने फैंस को भेजे मुंबई आने के फ्लाइट टिकट
बता दें, दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस के साथ 18 दिसंबर को ही अपना बर्थडे एक प्राइवेट इवेंट में सेलिब्रेट कर लिया था। खास बात ये थी कि एक्ट्रेस ने खुद अपने इन फैंस को देशभर से इनवाइट किया, उनके लिए फ्लाइट टिकट बुक किया और उन्हें शानदार गिफ्ट हैंपर देकर विदा किया था। अपने फैंस के लिए दीपिका का ये बर्ताव सोशल मीडिया ऑडियंस पसंद कर रही है।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




