Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडdeepika padukone celebrated her pre birthday with fans, booked their flights and gave them gift hamper
दीपिका पादुकोण ने फैंस के साथ सेलिब्रेट किया अपना 40वां बर्थडे, बुक किए फ्लाइट टिकट, दिया गिफ्ट हैंपर

दीपिका पादुकोण ने फैंस के साथ सेलिब्रेट किया अपना 40वां बर्थडे, बुक किए फ्लाइट टिकट, दिया गिफ्ट हैंपर

संक्षेप:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फैंस के साथ सेलिब्रेट किया था बर्थडे, देशभर से आये इन फैंस का फ्लाइट टिकट बुकिंग और गिफ्ट देने का खर्चा भी एक्ट्रेस ने उठाया। सोशल मीडिया पर इस प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Jan 05, 2026 08:33 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 40 साल की हो गई हैं और इस समय अपने परिवार के साथ अमेरिका के न्यूयॉर्क में एन्जॉय कर रही हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के 40वें बर्थडे के सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है दीपिका ने दिसंबर में ही अपने फैंस के साथ एक ग्रीट एंड मीट इवेंट में अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर लिया था। अब फैंस तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं जिसमें दीपिका को केक काटते हुए और अपने फैंस से एक-एक कर मिलते और बातचीत करते देखा जा सकता है। इस वीडियो में फैंस एक्ट्रेस के लिए उनकी फिल्म ओम शांति ओम का गाना 'आंखों में तेरी अजब सी अदाएं' हैं गाते देखा जा सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दीपिका ने फैंस के साथ मनाया था अपना 40वां बर्थडे

बताया जा रहा है कि दीपिका ने अपने अमेरिका टूर से पहले 18 दिसंबर 2025 को देशभर में अपने कुछ चुनिंदा फैंस के लिए एक मीट एंड ग्रीट इवेंट का आयोजन किया था। इस इवेंट में उनके फैंस शामिल हुए थे जिन्होंने अपनी फेवरिट हीरोइन के साथ क्वालिटी टाइम बिताया, तस्वीरें ली, और केक कटिंग सेरेमनी एन्जॉय की। एक वीडियो में केक काटने के दौरान फैंस गाना गाते नजर आए।

ये भी पढ़ें:दीपिका पादुकोण बार-बार देख सकती हैं अनिल कपूर की ये फिल्म, बताया ऑलटाइम फेवरिट
ये भी पढ़ें:जानिए कितनी अमीर हैं दीपिका पादुकोण, लक्ज़री कार, बिज़नस, बंगले की है मालकिन

दीपिका ने अपने हर फैन को दिया समय

एक अन्य वीडियो में दीपिका को एक काउच पर बैठे देखा जा सकता है। यहां दीपिका एक-एक कर इवेंट में आए अपने सभी फैंस से मिलती हुई नजर आ रही हैं। दीपिका ने अपने सभी फैंस को उचित समय दिया, तस्वीरें खिंचवाई।



दीपिका ने खुद बुक की फ्लाइट की टिकट

खास बात ये है कि दीपिका ने देशभर से आए अपने इन चुनिंदा फैंस की फ्लाइट बुकिंग से लेकर हर किसी को गिफ्ट हैंपर देकर विदा किया। इस बारे में फैंस ने लिखा है कि ये पल उनके लिए सबसे खास था जिसे वो शब्दों में बयान नहीं कर सकते।


शाहरुख खान के साथ किंग में आएंगी नजर

बता दें, दीपिका इन दिनों अमेरिका के न्यूयॉर्क में परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। हाल में उन्हें NBA बास्केटबॉल गेम के दौरान रणवीर सिंह के साथ देखा गया था। आने वाले दिनों में एक्ट्रेस शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में नजर आएंगी।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।