Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDeepika Padukone cannot resist a smile as paparazzi call Husband Ranveer Singh Dhurandhar Video Goes Viral On Social M
पैपराजी ने चिल्लाकर रणवीर सिंह को कहा 'धुरंधर', पति का ऐसा था दीपिका पादुकोण का रिएक्शन

पैपराजी ने चिल्लाकर रणवीर सिंह को कहा 'धुरंधर', पति का ऐसा था दीपिका पादुकोण का रिएक्शन

संक्षेप:

णवीर अपनी दमदार एक्टिंग को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। मूवी में रणवीर के अलावा अक्षय खन्ना ने भी अपनी एक्टिंग से हर किसी को हैरान किया। 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल काट रही है। इसने अब तक कई बड़ी फिल्मों की हवा निकाल दी है।

Jan 11, 2026 10:59 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर' की एक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर अपनी दमदार एक्टिंग को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। मूवी में रणवीर के अलावा अक्षय खन्ना ने भी अपनी एक्टिंग से हर किसी को हैरान किया। 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल काट रही है। इसने अब तक कई बड़ी फिल्मों की हवा निकाल दी है। ऐसे में रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण संग एयरपोर्ट पर नजर आए। दोनों एक साथ काफी खुश नजर आए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पैपराजी के मुंह से पति के लिए 'धुरंधर' सुन मुस्कुराईं दीपिका

दरअसल, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में अपनी अपनी दोस्त स्नेहा रामाचंदर की शादी में शामिल होने के बाद न्यूयॉर्क से वापस आ गए हैं। ऐसे में रविवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर इस कपल को देखा गया, जहां पैपराजी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान दीपिका और रणवीर मैचिंग ब्लैक लेदर जैकेट और ब्लू जींस पहनकर एयरपोर्ट से बाहर निकले। दोनों ने सन ग्लासेस पहना हुआ था। कपल एक-दूसरे का हाथ पकड़े निकले दिखे। वहीं, रणवीर को देखकर पैपराजी अपनी एक्साइटमेंट पर कंट्रोल नहीं कर पाए। वो जोर-जोर से रणवीर को 'धुरंधर' बोलकर चिल्लाते दिखे। पैपराजी की इस हरकत को देखकर दीपिका के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और अपनी कार में बैठकर चले जाते हैं। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स दीपिका की स्माइल की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही रणवीर को उनके फिल्म की सक्सेस के लिए उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।

क्या है 'धुरंधर' की कहानी और कास्ट?

'धुरंधर' के स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह पाकिस्तान में मौजूद एक आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने के बारे में है। कंधार हाईजैक और भारतीय संसद पर हमले जैसी घटनाओं से इस फिल्म की कहानी को जोड़ा गया है, हालांकि यह फिल्म पूरी तरह काल्पनिक है। कहानी में दिखाया गया है कि पंजाब के एक 20 साल के लड़के को इस ऑपरेशन के लिए तैयार किया जाता है जो पाकिस्तान में घुसकर उन्हें घुटनों पर ला देता है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।