क्या होगा दीपिका की छोटी बेटी का नाम? इस सुझाव पर सहमत दिखे ज्यादातर फैंस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Deepika Padukone and Ranveer Singh: क्या होगा दीपिका-रणवीर के दूसरे बच्चे का नाम? सोशल मीडिया पर ऑलरेडी चल रही है कयासबाजी।

Deepika Padukone and Ranveer Singh Second Daughter Name
क्या होगा दीपिका पादुोकण और रणवीर सिंह की दूसरी बेटी का नाम?

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की दूसरी बेटा का नाम क्या होगा? इस सवाल का जवाब उनके और रणवीर सिंह के सभी फैंस जानना चाहते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर लोगों ने कयास लगाना और एक्ट्रेस ने नामों पर सजेशन देना शुरू कर दिया है। इनमें से कुछ नाम तो काफी दिलचस्प और कनविंसिंग भी लगते हैं और हमें हैरानी होगी अगर दीपिका और रणवीर मिलकर अपनी दूसरी बेटी का नाम इनमे से कोई फाइनल करते हैं। तो चलिए जानते हैं दीपिका और रणवीर के फैंस द्वारा उनकी दूसरी बेटी के लिए सुझाए जा रहे नामों की लिस्ट।

लोगों ने दिए नाम के क्या सुझाव?

दीपिका पादुकोण ने 19 सितंबर को रणवीर सिंह की दूसरी संतान को जन्म दिया था। मैटर्निटी शूट की तस्वीरें तो पहले ही आ चुकी थी और फिर डिलीवरी के बाद यह खबर इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई। एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया कि फैंस को दीपिका-रणवीर के दूसरे बच्चे के नाम को लेकर कुछ सजेशन्स देने चाहिए। यह पोस्ट आने की देर थी कि लोगों ने सुझावों की झड़ी लगा दी। एक इंस्टा यूजर ने कमेंट किया- डीवा। दूसरे ने लिखा- रिया सिंह पादुकोण। तीसरे ने सुझाव दिया- बच्ची राधा अष्टमी को जन्मी थी, तो इसका नाम राधा सिंह पादुकोण होना चाहिए।

इस नाम पर सहमत दिखे लोग

एक यूजर ने रणवीर-दीपिका की बेटी का नाम आरजू पादुकोण सुझाया है, तो किसी ने लिखा है- धनी भी अच्छा नाम रहेगा। फैंस की तरफ से आए सजेशन्स में रीवा, ध्वनि, खुशी, जिया, रश्बानु, दीप्ती, पद्म लक्ष्मी और प्रार्थना जैसे तमाम सुझाव आए हैं। राधा और दिया ऐसे नाम हैं, जिन पर ज्यादातर लोग सहमत नजर आए। एक सोशल मीडिया फॉलोअर ने लिखा- पहली बेटी का नाम मुस्लिम रखा है तो दूसरी का नाम भी मुस्लिम रखो। आप मेरी फेवरिट जोड़ी हो। वहीं एक शख्स ने कमेंट किया- नाम तो उसकी बुआ रखेंगी, आप लोगों को क्या है।

दीपिका-रणवीर की पर्सनल लाइफ

मालूम हो कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी साल 2018 में हुई थी। दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' की शूटिंग के दौरान करीब आए थे और इसके बाद 8 साल तक रिलेशनशिप में रहे। साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली और साल 2024 में दीपिका-रणवीर ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। रणवीर-दीपिका ने अपनी पहली संतान का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा। इसी साल 19 सितंबर को दीपिका ने अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया है। हालांकि नाम को लेकर अभी भी कोई जानकारी नहीं आई है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडक्या होगा दीपिका की छोटी बेटी का नाम? इस वाले पर सहमत दिखे ज्यादातर फैंस