
दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को साथ देख हैरान हुए सोशल मीडिया यूजर्स, बोले-ये सच में दोस्त हैं?
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट का वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के बाहर देखा गया था। दोनों पिकलबॉल मैच के बाद साथ में नजर आई थीं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट इंडस्ट्री की दो बेस्ट एक्ट्रेसेज मानी जाती हैं। दोनों को अक्सर इवेंट पार्टी में एक दूसरे से मिलते देखा गया है। दोनों ही एक्टिंग के साथ फिटनेस फ्रीक हैं और मां बनने के बाद भी खुद को फिट रखने के लिए समय निकाल ही लेती हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों एक्ट्रेसेज ने एक दूसरे के साथ पिकलबॉल खेला और साथ समय बिताया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका और आलिया पिकलबॉल मैच खेलकर अपने घर वापस जाती दिखीं।
साथ दिखीं दीपिका और आलिया
दीपिका और आलिया को मुंबई के एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बाहर स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने पैडल यानी पिकलबॉल का मैच खेला। मैच खत्म होने के बाद दीपिका और आलिया को अपने-अपने हाथों में रैकेट लिए कार की ओर जाते हुए देखा गया। दीपिका ने सफेद हुडी और ब्लैक टाइट्स में स्पोर्टी लुक कैरी की हुई थी, जबकि आलिया नीले रंग के एथलीजर आउटफिट में नजर आईं। दीपिका ने अपनी कार में बैठने से पहले फैंस को हाथ हिलाकर और फ्लाइंग किस देकर बाय कहा।
एक दूसरे वीडियो में दोनों को साथ बाहर निकलते हुए, बातचीत करते और हंसते हुए देखा गया। फैंस इस दोस्ताना मुलाकात को देखकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस दोनों को सच्ची दोस्ती बताया तो एक अन्य यूजर ने पूछ लिया कि क्या दोनों सच में इतनी अच्छी दोस्त हैं, एक यूजर ने लिखा कि इस मैच के दौरान दोनों बेटियों की बातें कर रही होंगी।
फ्यूचर प्रोजेक्ट
वर्क फ्रंट की बात करें तो मां बनने के बाद दीपिका कुछ गिने चुने प्रोजेक्ट ही कर रही हैं। उन्हें आखिरी बार अजय देवगन की फिल्म सिंघम में देखा गया था। अब एक्ट्रेस शाहरुख खान की फिल्म किंग और अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं। वहीं आलिया भट्ट शरवरी के साथ अपनी फिल्म अल्फा के लिए तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल नजर आने वाले हैं।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




