Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDecember 2025 Upcoming Movies Films releasing in Theater
सिनेप्रेमियों के लिए मजेदार होगा दिसंबर का महीना, रिलीज होंगी कार्तिक आर्यन-रणवीर सिंह की फिल्में

सिनेप्रेमियों के लिए मजेदार होगा दिसंबर का महीना, रिलीज होंगी कार्तिक आर्यन-रणवीर सिंह की फिल्में

संक्षेप:

December 2025 Theater Release: दिसंबर 2025 का महीना बॉक्स ऑफिस के लिए धमाकेदार रहने वाला है। कई मोस्ट अवेटेड फिल्में दिसंबर में रिलीज होने वाली हैं।

Nov 25, 2025 02:19 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिसंबर 2025 का महीना दर्शकों के लिए धमाकेदार साबित होने वाला है। साल 2025 के आखिर महीने में बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में आने वाली हैं जिसमें एक्शन, ड्रामा, रोमांस, कॉमेडी और एंटरटेनमेंट…सब कुछ भरपूर मिलेगा। आइए आपको इन फिल्मों का नाम, रिलीज डेट और स्टार कास्ट के बारे में बताते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

5 दिसंबर

दिसंबर के एंटरटेनमेंट की शुरुआत होगी मेगा स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ से। इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आएंगे। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में देश के सबसे खतरनाक अंडरकवर एजेंट की कहानी दिखाई गई है।

12 दिसंबर

12 दिसंबर के दिन कपिल शर्मा और पारुल गुलाटी की कॉमेडी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ आएगी और हंसी का तड़का लगाएगी।

19 दिसंबर क्लैश

19 दिसंबर को मुकाबला दिलचस्प होगा क्योंकि हॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी अवतार की अगली फिल्म ‘अवतार: फायर एंड एश’ रिलीज होगी। इसके साथ ही संजय मिश्रा और महिमा चौधरी की कॉमेडी फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।

25 दिसंबर धमाका

क्रिसमस पर एंटरटेनमेंट का लेवल बढ़ जाएगा क्योंकि 25 दिसंबर को कई बड़ी फिल्में- ‘तू मेरी मैं तेरा’, ‘वृषभ’, ‘अनाकोंडा’ और धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ एक साथ रिलीज होंगी।।

26 दिसंबर

26 दिसंबर को ‘द स्पॉन्जबॉब मूवी: सर्च फॉर स्क्वेयरपैंट्स’ रिलीज होगी। ये फिल्म फैमिली ऑडियंस को सिनेमाघरों की ओर खींचने में कामयाब हो सकती है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।