Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDe De Pyaar De 2 Rakul Preet Singh explains why she can not be friends with Ajay Devgn
रकुल प्रीत सिंह ने कहा- मैं अजय देवगन को अपना दोस्त नहीं कह सकती, मेरे लिए वह…

रकुल प्रीत सिंह ने कहा- मैं अजय देवगन को अपना दोस्त नहीं कह सकती, मेरे लिए वह…

संक्षेप:

De De Pyaar De 2 Rakul Preet Singh & Ajay Devgn: ‘दे दे प्यार दे 2’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। इस फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह का रोमांस दिखाया गया है।

Nov 21, 2025 06:15 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

‘दे दे प्यार दे 2’ की एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अजय देवगन के साथ अपने बॉन्ड पर बात की है। दरअसल, रकुल, अजय के साथ दो फिल्में कर चुकी हैं और दोनों फिल्मों में उन्होंने अजय की लवर का रोल प्ले किया है। ऐसे में इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वह और अजय देवगन दोस्त हैं? इस पर एक्ट्रेस ने साफ कहा कि वह और अजय देवगन कभी दोस्त नहीं बन सकते। उन्होंने इसका कारण भी बताया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

‘वह बहुत सीनियर एक्टर हैं’

रकुल ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में कहा, “हम दोस्त नहीं हैं। मुझे लगता है कि बॉन्ड बहुत... रिस्पेक्ट वाला है। मेरे लिए, वह अभी भी द अजय देवगन हैं, है न? आप जानते हैं, वह बहुत सीनियर एक्टर हैं और एक कमाल के इंसान हैं।”

‘मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो…’

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मेरे लिए वहां हमेशा ‘सर’ वाली बात रहेगी। समझ रहे हो? मतलब जो आपके एज ग्रुप के होते हैं या यंगर एक्टर्स होते हैं वो दोस्त बन जाते हैं। लेकिन अजय सर के साथ, मेरे मन में अभी भी वो ‘सर’ है और मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो खुद को न्यूकमर कह सके, फिर भी मैं उनके सामने अभी भी बहुत कम एक्सपीरियंस्ड इंसान हूं। तो उस तरह का रिश्ता है।"

'दे दे प्यार दे 2' बॉक्स ऑफिस

‘दे दे प्यार दे 2’ इस वक्त सिनेमाघरों में लगी हुई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सात दिनों में इस फिल्म ने 51.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। अंशुल शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के अलावा आर. माधवन, जावेद जाफरी, मीजान जाफरी, गौतमी कपूर और इशिता दत्ता हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।