
Box Office: चौथे दिन ही निकाल 'दे दे प्यार दे 2' का दम, मुट्ठी भर हुई कमाई, फैंस हुए निराश
मूवी में अजय को एक अधेड़ उम्र के शख्स के तौर पर दिखाया गया है, जिसे अपने से आधे उम्र की लड़की रकुल प्रीत यानी आयशा से प्यार हो जाता है। मूवी में आर माधवन भी है जिन्होंने रकुल के पिता का किरदार निभाया है।
De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' के रिलीज का उनके फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। मूवी में इस बार अजय और रकुल प्रीत सिंह के साथ आर माधवन भी अपनी कॉमेडी का तड़का ला रहे हैं। एक बार फिर से आर माधवन और अजय को साथ में देख फैंस काफी खुश हैं। ये फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ऐसे में अब 'दे दे प्यार दे 2' के सोमवार के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने कितना कमा डाला?
सोमवार को निकला अजय की मूवी का दम
अजय देवगन और रकुल प्रीत की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। 'दे दे प्यार दे 2' ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की थी। 'दे दे प्यार दे 2' ने ओपनिंग डे पर 8.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला था। वहीं, दूसरे दिन इसने 12.25 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन फिल्म ने 13.75 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में अब इसके चौथे यानी सोमवार के शुरुआती आंकड़े आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2' ने चौथे दिन खबर लिखने तक 3.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 37.91 करोड़ रुपये हो गया है।
क्या है मूवी की कहानी?
मूवी में अजय को एक अधेड़ उम्र के शख्स के तौर पर दिखाया गया है, जिसे अपने से आधे उम्र की लड़की रकुल प्रीत यानी आयशा से प्यार हो जाता है। मूवी में आर माधवन भी है जिन्होंने रकुल के पिता का किरदार निभाया है। माधवन, अपनी बेटी को अजय से दूर करने के सारे पैंतरे आजमाते हैं। फिल्म काफी एंटरटेनिंग हैं। इसके गाने भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




