Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDe De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 3 Ajay Devgn Rakul Preet Singh R Madhavan Movie Sunday Earring
Box Office: रविवार को 'दे दे प्यार दे 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवाल, तीन दिनों में ही कर डाली इतनी कमाई

Box Office: रविवार को 'दे दे प्यार दे 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवाल, तीन दिनों में ही कर डाली इतनी कमाई

संक्षेप: 'दे दे प्यार दे 2' मूवी में इस बार अजय और रकुल प्रीत सिंह के साथ आर माधवन भी अपनी कॉमेडी का तड़का ला रहे हैं। एक बार फिर से आर माधवन और अजय को साथ में देख फैंस काफी खुश हैं। ऐसे में अब 'दे दे प्यार दे 2' के तीसरे दिन यानी रविवार के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुके हैं।

Sun, 16 Nov 2025 11:05 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' के रिलीज का उनके फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। मूवी में इस बार अजय और रकुल प्रीत सिंह के साथ आर माधवन भी अपनी कॉमेडी का तड़का ला रहे हैं। एक बार फिर से आर माधवन और अजय को साथ में देख फैंस काफी खुश हैं। ये फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ऐसे में अब 'दे दे प्यार दे 2' के तीसरे दिन यानी रविवार के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने कितना कमा डाला?

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रविवार को उड़ाया गर्दा

अजय देवगन और रकुल प्रीत की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। 'दे दे प्यार दे 2' ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की थी। 'दे दे प्यार दे 2' ने ओपनिंग डे पर 8.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला था। वहीं, दूसरे दिन इसने 12.25 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में अब इसके तीसरे यानी रविवार के शुरुआती आंकड़े आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2' ने रविवार को खबर लिखने तक 14.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 35.00 करोड़ रुपये हो गया है।

क्या है मूवी की कहानी?

मूवी में अजय को एक अधेड़ उम्र के शख्स के तौर पर दिखाया गया है, जिसे अपने से आधे उम्र की लड़की रकुल प्रीत यानी आयशा से प्यार हो जाता है। मूवी में आर माधवन भी है जिन्होंने रकुल के पिता का किरदार निभाया है। माधवन, अपनी बेटी को अजय से दूर करने के सारे पैंतरे आजमाते हैं। फिल्म काफी एंटरटेनिंग हैं। इसके गाने भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।