Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDe De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 22 Ajay Devgn Rakul Preet Singh R Madhavan Tere Ishk Mein Dhurandhar
Box Office: 'धुरंधर' के आने के बाद क्या रहा 'दे दे प्यार दे 2' का हाल, जानें कितना कमाया

Box Office: 'धुरंधर' के आने के बाद क्या रहा 'दे दे प्यार दे 2' का हाल, जानें कितना कमाया

संक्षेप:

'दे दे प्यार दे 2' के सामने 'तेरे इश्क में' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर' रिलीज हो गई है। 135 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'दे दे प्यार दे 2' ने ओपनिंग डे पर 8.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला था।

Dec 06, 2025 10:58 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 22: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में अब इसके सीक्वल यानी 'दे दे प्यार दे 2' को भी खूब प्यार मिल रहा है। 'दे दे प्यार दे 2' 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। मूवी के दूसरे पार्ट में अजय और और रकुल प्रीत सिंह के साथ आर माधवन भी नजर आई हैं। वहीं, अब 'दे दे प्यार दे 2' के गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने कितना कमा डाला?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

'दे दे प्यार दे 2' के सामने आई मुश्किलें

अजय देवगन और रकुल प्रीत की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में कॉमेडी के साथ-साथ हल्का-फुल्का इमोशनल ड्रामा लोगों को पसंद आया। 'शैतान' के बाद अजय देवगन और आर माधवन को फिर से एक साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं। 'दे दे प्यार दे 2' के सामने 'तेरे इश्क में' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर' रिलीज हो गई है। 135 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'दे दे प्यार दे 2' ने ओपनिंग डे पर 8.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला था। वहीं, अब इसके शुक्रवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'दे दे प्यार दे 2' ने 22वें दिन खबर लिखने तक 0.17 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 72.97 करोड़ रुपये हो गया है।

डे वाइज देखें 'दे दे प्यार दे 2' का कलेक्शन

डे 1- 8.75 करोड़ रुपये

डे 2- 12.25 करोड़ रुपये

डे 3- 13.75 करोड़ रुपये

डे 4- 4.25 करोड़ रुपये

डे 5- 5.25 करोड़ रुपये

डे 6- 3.5 करोड़ रुपये

डे 7- 3.35 करोड़ रुपये

डे 8- 2.25 करोड़ रुपये

डे 9- 4.00 करोड़ रुपये

डे 10-4.35 करोड़ रुपये

डे 11-1.5 करोड़ रुपये

डे 12-1.8 करोड़ रुपये

डे 13- 1.35 करोड़ रुपये

डे 14- 1.15 करोड़ रुपये

डे 15- 0.85 लाख रुपये

डे 16- 1.35 करोड़ रुपये

डे 17- 1.40 करोड़ रुपये

डे 18- 0.4 लाख रुपये

डे 19- 0.5 लाख रुपये

डे 20- 0.4 लाख रुपये

डे 21- 0.4 लाख रुपये

डे 22- 0.17 लाख रुपये(अर्ली रिपोर्ट)

टोटल कलेक्शन- 72.97 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।