
Box Office: 'तेरे इश्क में' ने बिगाड़ा 'दे दे प्यार दे 2' का गेम, वीकेंड के पहले हुआ बुरा हाल
अजय देवगन और रकुल प्रीत की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में कॉमेडी के साथ-साथ हल्का-फुल्का इमोशनल ड्रामा लोगों को पसंद आया। इसे क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। वहीं, 'दे दे प्यार दे 2' के सामने 'मस्ती 4' के अलावा 'तेरे इश्क में' रिलीज हो गई है।
De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 15: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में हर कोई को इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में 'दे दे प्यार दे 2' 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म के दूसरे पार्ट में अजय और और रकुल प्रीत सिंह के साथ आर माधवन भी नजर आई हैं। वहीं, अब 'दे दे प्यार दे 2' के शुक्रवार के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने कितना कमा डाला?
'तेरे इश्क में' ने बिगाड़ा 'दे दे प्यार दे 2' का गेम
अजय देवगन और रकुल प्रीत की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में कॉमेडी के साथ-साथ हल्का-फुल्का इमोशनल ड्रामा लोगों को पसंद आया। 'शैतान' के बाद अजय देवगन और आर माधवन को फिर से एक साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं। इसे क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। वहीं, 'दे दे प्यार दे 2' के सामने 'मस्ती 4' के अलावा 'तेरे इश्क में' रिलीज हो गई है। 'दे दे प्यार दे 2' ने ओपनिंग डे पर 8.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला था। वहीं, अब इसके शुक्रवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'दे दे प्यार दे 2' ने 15वें दिन खबर लिखने तक 0.85 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 68.35 करोड़ रुपये हो गया है।
डे वाइज देखें 'दे दे प्यार दे 2' का कलेक्शन
डे 1- 8.75 करोड़ रुपये
डे 2- 12.25 करोड़ रुपये
डे 3- 13.75 करोड़ रुपये
डे 4- 4.25 करोड़ रुपये
डे 5- 5.25 करोड़ रुपये
डे 6- 3.5 करोड़ रुपये
डे 7- 3.35 करोड़ रुपये
डे 8- 2.25 करोड़ रुपये
डे 9- 4.00 करोड़ रुपये
डे 10-4.35 करोड़ रुपये
डे 11-1.5 करोड़ रुपये
डे 12-1.8 करोड़ रुपये
डे 13- 1.35 करोड़ रुपये
डे 14- 1.15 करोड़ रुपये
डे 15- 0.85 लाख रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
टोटल कलेक्शन- 68.35 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




