
Box Office: आ गया 'दे दे प्यार दे 2' के ओपनिंग डे का रिजल्ट, पहले दिन ही अजय देवगन ने तोड़ा ये रिकॉर्ड
संक्षेप: लंबे इंतजार के बाद फाइनली 'दे दे प्यार दे 2' फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में अब 'दे दे प्यार दे 2' के ओपनिंग डे के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने कितना कमा डाला?
De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' के रिलीज का दर्शकों के बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। ऐसा हो भी क्यों न इर बार अजय देवगन और रकुल प्रीत के साथ मूवी में आर माधवन भी अपनी एक्टिंग और कॉमेडी का ताड़का जो लगा रहे हैं। लंबे इंतजार के बाद फाइनली ये फिल्म आज यानी 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में अब 'दे दे प्यार दे 2' के ओपनिंग डे के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने कितना कमा डाला?

क्या रहा पहले दिन का हाल?
अजय देवगन और रकुल प्रीत की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को फैंस ही नहीं क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। मूवी के ट्रेलर आने के बाद ही फैंस में इसके रिलीज को लेकर क्रेज काफी बढ़ गया था। ऐसे में अब 'दे दे प्यार दे 2' के पहले दिन के कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं, जो काफी शानदार है। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2' ने पहले दिन खबर लिखने तक 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ये अभी फाइनल आंकड़ा नहीं है, उम्मीद है कि फाइनल रिपोर्ट और भी शानदार हो। बता दें कि अजय की आजाद- 1.5 करोड़, सन ऑफ सरदार 2- 7.25 करोड़ और रेड 2- 19.25 करोड़ रुपये पहले दिन कमाए थे।
क्या है मूवी की कहानी?
मूवी में अजय को एक अधेड़ उम्र के शख्स के तौर पर दिखाया गया है, जिसे अपने से आधे उम्र की लड़की रकुल प्रीत यानी आयशा से प्यार हो जाता है। मूवी में आर माधवन भी है जिन्होंने रकुल के पिता का किरदार निभाया है। माधवन, अपनी बेटी को अजय से दूर करने के सारे पैंतरे आजमाते हैं। फिल्म काफी एंटरटेनिंग हैं। इसके गाने भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




