
DDPD 2 Box Office: 100 करोड़ क्लब में एंट्री को तैयार, इतना हुआ कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन
DDPD 2 Worldwide Box Office: फिल्म दे दे प्यार दे 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। जानिए अभी तक कितनी कमाई कर चुकी है अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की यह मजेदार फिल्म।
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा छूने के बेहद करीब है। फिल्म की शुरुआत ठीक-ठाक रही थी, लेकिन फिर माउथ पब्लिसिटी के चलते फिल्म की कमाई का ग्राफ धीरे-धीरे ही सही, लेकिन लगातार ऊपर जाता गया है। भारत के अलावा अन्य देशों में भी यह अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के अलावा आर माधवन और जावेद जाफरी ने भी अहम किरदार निभाए हैं।
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई
बॉक्स ऑफिस के गणित की बात करें तो बॉलीवुड हंगामा ने फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं। रिलीज के दिन 8 करोड़ 75 लाख रुपये कमाने वाली इस फिल्म ने पहले ही वीकेंड में 33 करोड़ 70 लाख रुपये का बिजनेस किया था और पहला हफ्ता खत्म होने तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह आंकड़ा 47 करोड़ 75 लाख जा पहुंचा। बात वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो अन्य देशों में फिल्म अभी तक 21 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है।
अभी तक कितनी हुई कुल कमाई
रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार सुबह तक फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 91 करोड़ 11 लाख रुपये हो चुका है। माना जा रहा है कि मंगलवार की रात तक यह आंकड़ा और ऊपर चला जाएगा और इस तरह फिल्म की कुल कमाई बुधवार तक 100 करोड़ के पार हो जाएगी। फिल्म का पहला पार्ट बहुत बड़ा हिट रहा था और अब जब दूसरा पार्ट थिएटर्स में कमाल कर रहा है, तो देखना यह है कि यह किन फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ पाता है। अजय देवगन की यह कॉमेडी मूवी क्रिटिक्स की भी तारीफें लूटने में कामयाब रही है।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




