Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDDLJ scene which was different in the script but Shah Rukh Khan Changed while shooting
DDLJ की स्क्रिप्ट में अलग था यह सीन, शाहरुख खान ने शूटिंग के वक्त बदल दिया, बन गया एक कल्ट क्सालिस

DDLJ की स्क्रिप्ट में अलग था यह सीन, शाहरुख खान ने शूटिंग के वक्त बदल दिया, बन गया एक कल्ट क्सालिस

संक्षेप:

शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की स्क्रिप्ट में अलग था यह सीन। शाहरुख खान ने शूटिंग के वक्त बदल दिया और हो गया कल्ट हिट।

Oct 28, 2025 01:23 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की साल 1995 में आई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ब्लॉकबस्टर हिट थी। फिल्म की कहानी से लेकर इसके गानों तक सभी कुछ दर्शकों को बहुत पसंद आया था और यह एक कल्ट मूवी साबित हुई। फिल्म की IMDb रेटिंग 8 है और आप इसे ओटीटी पर अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का एक डायलॉग ऐसा था, जो असल में स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्क्रिप्ट में ऐसे लिखा गया था यह सीन

शाहरुख खान ने इस डायलॉग को इंप्रोवाइज किया था और इसी वजह से यह डायलॉग लोगों को इतना पसंद आता। शाहरुख खान ने खुद एक इंटरव्यू में इस बारे में बताया था। शाहरुख खान ने कहा, "उसमें एक डायलॉग है जब वो कहती है कि मेरी शादी होने वाली है, तुम आओगे? और लाइन यह थी कि मुझे कुछ ऐसा कहना था कि हां मैं कोशिश करूंगा। मुझे उसकी (काजोल की) आंखों में देखकर अपनी आंखों में आंसू और होठों में मुस्कान लेकर हां कहना था और वहां से चले जाना था।"

शाहरुख को हुआ गड़बड़ का अहसास

शाहरुख खान ने बताया कि उन्होंने जब यह सीन किया तो उन्हें अहसास हुआ कि इसमें कुछ तो गड़बड़ है, उस वक्त उन्होंने तय किया कि वो इस सीन को उस तरह नहीं करेंगे जैसा स्क्रिप्ट में लिखा हुआ है। शाहरुख खान ने इंटरव्यू में बताया, "सीन को इस तरह करना था कि ऑडियंस को यह समझ आ जाए कि वो शादी में नहीं जाएगा। मुझे कहा गया कि तू आंखें नीचे कर लेना, उसे मालूम ना पड़े कि तू दुखी है। मैं यह करने भी वाला था।"

शाहरुख खान ने बदल दिया डायलॉग

शाहरुख खान ने बताया कि वो इस सीन को उसी तरह करने वाले थे, जैसा स्क्रिप्ट में लिखा गया था, लेकिन जब वो यह सीन करने लगे और काजोल ने अपनी लाइन्स बोलीं तो शाहरुख खान का पहला रिएक्शन था- नहीं मैं नहीं आऊंगा। शाहरुख खान ने कहा कि मैं उसे इतना प्यार करता हूं कि चाहता हूं कि उसे सच पता रहे। शाहरुख खान के इस छोटे से इंप्रोवाइजेशन की वजह से सीन बदल गया और इसमें जान पड़ गई। यह सीन इस फिल्म के सबसे कमाल के सीन्स में गिना जाता है।

ये भी पढ़ें:बिग बॉस 19 के सबसे विवादित झगड़े, कुछ में तो तार-तार हो गई मान-मर्यादा
ये भी पढ़ें:अमाल की मौसी से इस खिलाड़ी को कहा 'छिछोरी', बी-ग्रेड वाले बयान पर दिया यह जवाब
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।