Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडddlj fame pooja ruparel talks about slap rumors during Sonakshi zaheer wedding says shatrughan can not do this
जहीर, सोनाक्षी की शादी में बवाल की खबरों पर बोलीं कजन पूजा रूपारेल- थप्पड़ पड़ा होता तो…

जहीर, सोनाक्षी की शादी में बवाल की खबरों पर बोलीं कजन पूजा रूपारेल- थप्पड़ पड़ा होता तो…

संक्षेप:

पूजा रूपारेल और सोनाक्षी सिन्हा की नानी बहने थीं। अब पूजा ने सोनाक्षी और जहीर की शादी पर बात की है। उनका कहना है कि दोनों परिवारों की मौजूदगी में शादी हुई थी और शत्रुघ्न सिन्हा भले बेटों को डांट लें पर सोनाक्षी उनकी आंख का तारा हैं।

Fri, 24 Oct 2025 12:07 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सोनाक्षी सिन्हा की शादी के वक्त कई तरह की गॉसिप वायरल थीं। अब उनकी कजन पूजा रूपारेल ने इस मैटर पर बात की है। पूजा का कहना है कि सोनाक्षी बहुत खुश हैं और घरवालों के सपोर्ट से ही शादी हुई। पूजा ने बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा सोनाक्षी को बहुत प्यार करते हैं और वह बेटों को भले डांट लें लेकिन सोनाक्षी से कुछ नहीं कह सकते। बता दें कि पूजा रूपारेल दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे में काजोल की बहन बनी थीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फेमस लोगों के साथ होती है कॉन्ट्रोवर्सी

हिंदी रश से बातचीत में पूजा बोलीं, 'जब लोग फेमस होते हैं तो कॉन्ट्रोवर्सी होती है। सोनाक्षी की शादी में सबने सपोर्ट किया है। दोनों तरफ के लोग मौजूद थे। मैं शत्रुघ्न अंकल को जानती हूं वह कभी सोनाक्षी के फैसले के खिलाफ नहीं जाएंगे। वह उनकी आंख का तारा हैं। वह अपने बेटों को डांट सकते हैं लेकिन सोनाक्षी? कभी नहीं। वह सबके लिए सख्त हैं लेकिन उनके लिए नहीं।'

शादी के बाद खुश हैं सोनाक्षी

पूजा बोलीं, 'ऐसा नहीं कि सोनाक्षी ने रातोरात फैसला लिया। वे कई साल से साथ थे और यह सोचा-समझा फैसला था।' पूजा ने यह भी कहा कि सोनाक्षी बहुत खुश हैं।' पूजा से पूछा गया कि चर्चे थे के सोनाक्षी के भाई लव और कुश राजी नहीं थे, इस पर पूजा ने कहा कि यह उन लोगों का व्यक्तिगत मामला है। यह भी कहा कि परिवार साथ था और सपोर्ट में था।

अगर थप्पड़ पड़ा होता तो...

शत्रुघ्न सिन्हा के गुस्सा होने की भी खबरें थीं जिन पर पूजा बोलीं, 'लोगों को उनकी जिंदगी में दखल नहीं देना चाहिए। अगर थप्पड़ या बहस जैसी कोई बात होती तो समझ आता लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।'

ये भी पढ़ें:DDLJ की छुटकी अब दिखती हैं ऐसी, आपको पता है सोनाक्षी सिन्हा से उनका रिश्ता?

पूनम सिन्हा की वजह से मिला था काम

पूजा ने यह भी बताया कि पूनम सिन्हा की वजह से ही उन्हें फिल्मों में काम मिला। वह बोलीं, 'मेरी आंटी पूनम सिन्हा अभी भी मुझे बहुत प्यार करती हैं। एक बार मैंने दीवाली पर डांस किया था। मेरा मां ने इसे रिकॉर्ड कर लिया था। इस टेप को राकेश रोशन की वाइफ पिंकी रोशन ने पूनम आंटी के घर पर देखा तो मुझसे मिलने की इच्छा जताई क्योंकि उन्हें एक यंग एक्ट्रेस की तलाश थी।'

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।