इसको बोल हाथ ना लगाए…अक्षय कुमार की इस हरकत से चिढ़ जाते थे सलमान, डायरेक्टर से करते थे शिकायत
सलमान खान और अक्षय कुमार की जोड़ी ने दो फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों की ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री भी अच्छी है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि फिल्म मुझसे शादी करोगी के दौरान सलमान, अक्षय की इस हरकत से चिढ़ जाते थे।

सलमान खान और अक्षय कुमार इंडस्ट्री के दो शानदार एक्टर्स माने जाते हैं। दोनों ने एकाध फिल्मों में साथ काम भी किया। ऑनस्क्रीन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। ऑफस्क्रीन भी दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई है। लेकिन क्या आप जानते हो फिल्म मुझसे शादी करोगी की शूटिंग के दौरान सलमान खान, अक्षय के तरीके से चिढ़ जाते हैं। डायरेक्टर डेविड धवन ने हाल इ बताया कि सलमान उनसे आकार शिकायत करते थे कि अक्षय को बोलो कि उन्हें हाथ ना लगाए।
अक्षय कुमार से चिढ़ जाते थे सलमान खान
हाल में कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स वाले शो पर पहुंचे डायरेक्टर डेविड धवन ने अपने करियर की ड्यूल हीरो वाली फिल्मों के बारे में बात की। डेविड धवन ने बताया कि दो हीरो के साथ काम करना और उन्हें मैनेज करना बहुत मुश्किल था। डायरेक्टर ने आगे साल 2004 में आई अपनी फिल्म मुझसे शादी करोगी के बारे में बात की। इस फिल्म में सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने लीड रोल निभाया था। डेविड धवन ने हाल में बताया कि इस फिल्म में दोनों हीरो को मैनेज करना मुश्किल होता था। दोनों अलग टेम्परामेंट के इंसान हैं। डायरेक्टर ने कहा कि अक्षय की आदत है हाथ हिलाते हुए एक्टिंग करने की। ऐसे में सलमान उनके पास आते थे और बोलते थे ‘इसको बोल हाथ नहीं लगाना’। सलमान को अक्षय की ये आदत पसंद नहीं थी।
अक्षय और सलमान ने ऐसे शूट की थी मुझसे शादी करोगी
एक पुरानी रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान और अक्षय कुमार ने मुझसे शादी करोगी की अधिकतर शूटिंग अलग-अलग की थी। अक्षय कुमार सुबह अपने हिस्से की शूटिंग कर लेते थे। वहीं सलमान खान शाम से लेकर रात तक। इस फिल्म में एक्टर्स के डुप्लीकेट के साथ सीन शूट किए गए। वहीं साथ वाले सीन शेड्यूल की डिमांड के हिसाब से शूट किए गए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही। खासकर इसके म्यूजिक को पसंद किया गया था।
संजय दत्त-सलमान खान की जोड़ी को बताया खास
वहीं डायरेक्टर डेविड धवन के मुताबिक उन्होंने जितनी भी दो हीरो फिल्में की हैं उनमें से सबसे फेवरिट सलमान खान और संजय दत्त की जोड़ी लगी। डायरेक्टर ने बताया कि दोनों से एक्टिंग करवाना बहुत मुश्किल काम है। लेकिन दोनों साथ में बहुत जबरदस्त काम करते हैं।
डेविड धवन ने की गोविंदा की तारीफ
बता दें, कपिल शर्मा के इसी एपिसोड में डेविड धवन ने गोविंदा को बेस्ट एक्टर बताया। उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें लेट आने को लेकर बदनाम किया हुआ था। लेकिन जब वो सेट पर आता, तो पूरा काम करके ही जाता था। वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 को भी खास बताया।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


