मलयालम फिल्म मुकुंदन उन्नी एसोसिएट्स की कहानी उड़ा देगी होश, IMDb पर मिली शानदार रेटिंग

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

मलयालम सिनेमा ने दृश्यम से भी बड़ी सस्पेंस, डार्क थ्रिलर फिल्म बनाई है। इस फिल्म की कहानी आपका दिमाग घुमा देगी। सीट से बांधे रखने वाली इस फिल्म को IMDb पर शानदार रेटिंग मिली है। जानिए क्या है फिल्म की कहानिया जो हैरान कर देगी।

मलयालम फिल्म मुकुंदन उन्नी एसोसिएट्स की कहानी उड़ा देगी होश, IMDb पर मिली शानदार रेटिंग

मलयालम सिनेमा ने ऑडियंस को हमेशा से हटकर फिल्में सी हैं। अनोखी, सस्पेंस से भरी कहानियां जिन्हें हिंदी में भी रीमेक किया गया। अजय देवगन की दृश्यम मलयालम सिनेमा की ही देन है। इस इंडस्ट्री ने एक और शानदार फिल्म बनाई जिसका हर एक सीन आपको सीट से बांधे रखता है। फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है आप किरदार की चालाकी, और लालच को कोसते चलेंगे। आप सोचेंगे कि कोई इंसान पैसों की लालच में ऐसा काम कैसे कर सकता है। डार्क थ्रिलर फिल्म का नाम है मुकुंदन उन्नी एसोसिएट्स। इस फिल्म में विनीत श्रीनिवासन ने लीड रोल निभाया है। सिर्फ 5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ कमाए और OTT पर छाई हुई है।

मुकुंदन उन्नी एसोसिएट्स एक शानदार कहानी

साल 2022 में मुकुंदन उन्नी एसोसिएट्स नाम की मलयालम फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी मुकुंदन नाम के वकील की कहानी है जो ईमानदारी से अपने पेशे में हैं। लेकिन उस उसकी ईमानदारी की वजह से ही कोई केस नहीं मिलता। वो 30 साल से पहले अमीर होना चाहता है। लेकिन हर साल अपनी आईडी कार्ड में उम्र बदलता रहता है। फिर एक घटना उसकी जिंदगी बदल देती है। उसकी मां घर में कोबरा सांप को देखकर सीढ़ियों से नीचे गिर जाती है। हॉस्पिटल वाले सर्जरी के लिए पैसे मांगते हैं। मुकुंदन को हॉस्पिटल में वेणु नाम का शख्स मिलता है। वेणु, मुकुंदन के आगे एक ऑफर रखता है कि वो अपनी मां के तसाह हुई दुर्घटना को रोड एक्सीडेंट बता दे। इसके बाद मुकुंदन की मां का इलाज फ्री में हो जाता है। मुकुंदन इंश्योरेंस कंपनी को लूटने की सभी तरकीबें सीख जाता है। लेकिन समय के साथ उसका लालच इतना बढ़ जाता है कि वो खुद वेणु क हत्या कर उसे अपने रास्ते से हटा देता है।

mukundan unni associates storyline

मुकुंदन का लालच

कहानी में आगे मुकुंदन का लालच और बढ़ता है। वो बच्चों से भरी बस के ड्राईवर को अपने लालच का शिकार बनाता है जिससे बस के सभी बच्चे एक्सीडेंट का शिकार हो जाते हैं। फिल्म में आगे मुकंदन पर केस भी होता है। लेकिन उसकी चाल किसी की पकड़ में नहीं आती। इस डार्क थ्रिलर फिल्म के हर एक सीन में सस्पेंस छुपा है।

IMDb पर शानदार रेटिंग

जिन लोगों को दृश्यम से बड़ी सस्पेंस, थ्रिलर फिल्म नहीं मिली। उन्हें एक बार मुकुंदन उन्नी एसोसिएट्स देखनी चाहिए। इस फिल्म को IMDb पर 7.9 की रेटिंग मिली हुई है। इससे पहले इस फिल्म का हिंदी रीमेक भी बन जाए इस फिल्म को हिंदी डब में जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।