
गोविंदा के करियर की एक ऐसी फ्लॉप फिल्म जिसकी कहानी सरोज खान ने लिखी थी, ये एक्ट्रेस थी हीरोइन
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने एक ऐसी फिल्म में भी काम किया था जिसकी कहानी उनकी सबसे फेवरिट डांस कोरियोग्राफर फराह खान ने लिखी थी। कहानी जबरदस्त थी। लेकिन थिएटर ऑडियंस को अपने तक खींच नहीं पाई।
गोविंदा और शिल्पा शेट्टी की जोड़ी ने कई हिंदी फिल्मों में साथ काम किया है। लेकिन दोनों एक्टर्स की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। इनमें से एक ऐसी फिल्म भी है जिसकी कहानी ऑडियंस को पसंद आई, टीवी पर फिल्म को अच्छा रिसपोंस मिला था। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप हुई थी। खास बात ये है कि इस फिल्म की कहानी मशहूर डांस कोरियोग्राफर सरोज खान ने लिखी थी। इस फिल्म का नाम था छोटे सरकार। फिल्म 22 नवंबर 1996 को रिलीज हुई थी।

सरोज खान की लिखी फिल्म
फिल्म छोटे सरकार में शिल्पा शेट्टी एक पुलिस ऑफिसर होती हैं जो गोविंदा के साथ प्यार का झूठा नाटक करती हैं। हालांकि, असलियत जानने के बाद उन्हें सच में गोविंदा के किरदार से प्यार हो जाता है। फिल्म में गोविंदा की मौसी के किरदार में नजर आई अरुणा ईरानी असली विलेन होती हैं और दिव्या दत्ता ने भी अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म की कहानी अगर आज के समय में देखी जाए तो ऑडियंस को एंटरटेन करेगी। लेकिन सरोज खान की इसी कहानी को उस समय थिएटर ऑडियंस ने पसंद नहीं किया था। हालांकि, म्यूजिक जबरदस्त हिट रहा था। शिल्पा और गोविंदा पर फिल्माया गाना ‘एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे’। इस गाने को पसंद किया गया था। बाद में गाने को लेकर विवाद हुआ जो साल 2019 में निपटा था।
फिल्म की कमाई
फिल्म की खाने के साथ स्क्रीनप्ले भी सरोज खान ने लिखा था। फिल्म का डायरेक्शन विमल कुमार ने किया था और वही इसके प्रोड्यूसर थे। चार करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 3।93 करोड़ कमाए थे। मतलब फिल्म के मेकर्स को करीब 7 लाख का नुकसान झेलना पड़ा था। फिल्म टीवी ऑडियंस को पसंद आई थी। आज भी ये फिल्म टीवी पर देखी जाती है।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




