यूट्यूब डेली चार्ट्स में 500+ मिलियन व्यूज के साथ धुरंधर के इस गाने का डंका, देखें टॉप 7 वीडियोज

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

म्यूजिक और गानों के शौकीन हैं तो आपको चार्टबस्टर गानों और वीडियोज के ट्रेंड्स जरूर ट्रैक करते होंगे। आपको अपडेट रखने के लिए यहां टॉप 7 म्यूजिक वीडियोज की लिस्ट है जो यूट्यूब की डेली ट्रेंडिंग लिस्ट में हैं।

यूट्यूब डेली चार्ट्स में 500+ मिलियन व्यूज के साथ धुरंधर के इस गाने का डंका, देखें टॉप 7 वीडियोज

पुराने जमाने में लोग चित्रहार और रंगोली में गानों का मजा लेते थे। आजकल म्यूजिक वीडियोज देखने और डांस सीखने का बेहतरीन तरीका है। यूट्यूब चार्ट्स रैंकिंग में हम आपको डेली वीडियो रैंकिंग, वीकली टॉप गाने, सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाले आर्टिस्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देंगे। आप यहां जान सकते हैं कि यूट्यूब पर लोग डेली कौन से गाने ज्यादा सुन रहे हैं। आज की लिस्ट में 19 अप्रैल 2026 के म्यूजिक वीडियोज की रैंकिंग है। हमने टॉप 7 गाने लिए हैं। इसमें धुरंधर का दबदबा दिख रहा है। चेक करें लिस्ट...

शरारत

धुरंधर के दोनों पार्ट्स के गानों में सबसे ज्यादा शरारत गाना देखा जा रहा है। चार्ट में यह गाना 132 दिनों से है। डेली चार्ट्स में यह नंबर 1 है। गाने को यूट्यूब से 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को मधुबंती बागची और जैस्मिन सैंडलस ने गाया है। इससे पहले भी इसकी रैंक 1 थी।

बैरण

हरियाणी गाना बैरण काफी समय से लोगों की पसंद बना हुआ है। यह गाना 3 से दो नंबर पर आया है। चार्ट में आए हुए इसे 46 दिन हुए हैं। गाने को बंजारे ऐंड बंजारे ने लिखा है। वीडियो को 102 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

जाइए सजना

धुरंधर द रिवेंज का गाना जाइए सजना 2 नंबर से 3 पर आ गया है। यह गाना 22 दिनों से चार्ट में हैं। गाने को जैस्मिन सैंडलस और सतिंदर सरताज ने गाया है। म्यूजिक शाश्वत सचदेव का है। लिरिक्स भी सतिंदर सरताज, जैस्मिन सैंडलस की है।

मुट्टा कलक्की

यूथ फिल्म का गाना मुट्टा कलक्की चार्ट की चौथी पोजिशन पर है। यह तमिल भाषा का गाना है। सोशल मीडिया पर इसकी रील्स वायरल हैं तो यूट्यूब पर भी इसे खूब देखा जा रहा है। चार्ट में आए इसको 64 दिन हो चुके हैं। इसके म्यूजिक वीडियो को यूट्यूब पर 118 मिलियन के करीब व्यूज मिल चुके हैं।

पवजा मल्ली

चार्ट में पांचवें नंबर पर पवजा मल्ली गाना है। यह तमिल ट्रेंडिंग सॉन्ग है। सिंगर कमल हासन की बेटी श्रुति हासन और उनके साथ साई अभ्यंकर की आवाज है। लिरिक्स विवेक की हैं। गाना 45 दिनों से चार्ट में है।

शीशा

हरियाणवी गाने शीशा पर खूब रील्स बन रही हैं। इसका म्यूजिक वीडियो डेली ट्रेंडिंग लिस्ट में छठवें नंबर पर है। मित्ता रोर और स्वरा वर्मा का ये गाना 32 दिनों से चार्ट में है।

बैरी

हरियाणवी गाना लोफी 9 से 7 पर आ गया है। यह 58 दिनों से चार्ट्स में है। गाने को 81 मिलियन से ज्याद व्यूज मिल चुके हैं। सिंगर प्रदीप सोलंकी और हिना हैं। लिरिक्स रवि सुखचैनपुरिया की हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।