Dacoit Box Office Collection Day 7: अदिवि शेष की डकैत ने नहीं मानी धुरंधर 2 के सामने हार, इन फिल्मों को पछाड़ा

Apr 16, 2026 11:32 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

अदिवि शेष की फिल्म डकैत ने अभी हाल नहीं मानी है। फिल्म के गुरुवार के कलेक्शन की रिपोर्ट आ गई है। डकैत का अप्रैल में रिलीज हुई बाकी फिल्मों से बेहतर हाल है।

Dacoit Box Office Collection Day 7: अदिवि शेष की डकैत ने नहीं मानी धुरंधर 2 के सामने हार, इन फिल्मों को पछाड़ा

अदिवि शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप की फिल्म डकैत अ लव स्टोरी की रिलीज को 1 हफ्ता हो गया है। फिल्म की कमाई में गिरावट तो आ रही है, लेकिन गुरुवार को फिल्म ने खुद को थोड़ा संभाल लिया है। गुरुवार को फिल्म ने 1.08 करोड़ की कमाई की है भारत में। इस हिसाब से फिल्म ने भारत में टोटल 28.13 करोड़ की कमाई कर ली है।

मेजर से है पीछे

ऐसी उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड को फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है। बता दें कि भले ही फिल्म का हाल थोड़ा बेहतर है, लेकिन यह अदिवि की साल 2022 में रिलीज हुई मेजर तक के कलेक्शन तक नहीं पहुंच पाई है। मेजर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन टोटल 41.03 करोड़ है।

डकैतकलेक्शन
शुक्रवार6.55 करोड़
शनिवार6.85 करोड़
रविवार6.40 करोड़
सोमवार2.70 करोड़
मंगलवार3 करोड़
बुधवार1.55 करोड़
गुरुवार1.08 करोड़

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के सामने नहीं मानी हार

बता दें कि डकैत ने धुरंधर 2 को पूरा कॉम्पटीशन दिया है। गुरुवार को धुरंधर 2 ने 2. 72 करोड़ कमाए हैं। दोनों फिल्मों के कलेक्शन को कम्पेयर करते हैं तो दोनों में 1 करोड़ का डिफ्रेंस है।

अप्रैल में रिलीज हुई फिल्मों का हाल

शरवानंद और राजशेखर की फिल्म बाइकर जो 3 अप्रैल को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 12.70 करोड़ की कमाई की है। संगीत शोभन की फिल्म रकासा जो उसी दिन रिलीज हुई थी, इसे भी मिक्स रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म ने अब तक 13.72 करोड़ कमाए हैं।

धुरंधर 2 से हुआ क्या डकैत को अफसोस?

बता दें कि हाल ही में अदिवि से पूछा गया कि क्या धुरंधर 2 से उनकी फिल्म को नुकसान हुआ है तो उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, 'सच कहूं तो कौन कह सकता है। अगर धुरंधर नहीं होता या इस बार आईपीएल दो महीने का नहीं होता, या कांतारा और विक्रम को मेजर वाले दिन रिलीज नहीं किया जाए।'

उनका मतलब अपनी पहले रिलीज हुई मेजर है जिसका क्लैश कई बड़ी फिल्मों से हुआ था। अदिवि ने आगे कहा था, 'लेकिन इस फिल्म की डेस्टिनी काफी खूबसूरत पॉजिटिव है और मैं इसका शुक्रगुजार हूं।'

डकैत फिल्म की टीम

डकैत फिल्म की बात करें तो इसे शेनिल देव ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अदिवि शेष, मृणाल ठाकुर, अनुराग कश्यप लीड रोल में हैं। फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था क्रिटिक्स से।

इस फिल्म के जरिए मृणाल और अदिवि ने साथ में पहली बार काम किया है। वहीं अनुराग कश्यप ने भी मृणाल और अदिवि के साथ पहली बार काम किया है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।