Dacoit Box Office Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के सामने 'डकैत' ने लगाई दहाड़ या टेके घुटने, जानें पहले दिन का कलेक्शन
'डकैत: एक प्रेम कथा' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और आदिवि शेष लीड रोल में हैं। वहीं, अब हर किसी को 'डकैत' के ओपनिंग डे कलेक्शन जानने का बेसब्री से इंतजार है।

Dacoit Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के जाने माने फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' के रिलीक का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में ये फिल्म आज यानी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और आदिवि शेष लीड रोल में हैं। वहीं, अब हर किसी को 'डकैत' के ओपनिंग डे कलेक्शन जानने का बेसब्री से इंतजार है। तो बता दें कि फिल्म के पहले दिन के कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं 'धुरंधर 2' के सामने इसका क्या हाल रहा?
'डकैत' ने पहले दिन कर डाली इतनी कमाई
शैनेल देव के निर्देशन में बनी 'डकैत: एक प्रेम कथा' आदिवि शेष के लिए एक बेहद खास प्रोजेक्ट है, जिसे तेलुगु और हिंदी, दोनों भाषाओं में बनाया गया है। मूवी में मृणाल ठाकुर की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं, रिलीज के साथ ही अनुराग कश्यप की इस फिल्म का सामना आदित्य धर की 'धुरंधर 2' के साथ है। ऐसे में अब फिल्म ने ओपनिंग डे के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। फिल्म ने पहले दिन धीमी रफ्तार के साथ शुरुआत की है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 'डकैत: एक प्रेम कथा' ने खबर लिखने तक 4.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, देर रात इन आंकड़ों के बदलने की उम्मीद है। वहीं, उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म अच्छी कमाई करेगी।
'डकैत: एक प्रेम कथा' के बारे में और जानें
'डकैत: एक प्रेम कथा' की बात करें तो, इसकी कहानी एक गहरे इमोशन और संघर्ष पर आधारित है। इसमें एक गुस्से से भरा कैदी अपनी पूर्व-प्रेमिका से बदला लेने की कोशिश करता है, जिसने उसे धोखा दिया था। यह फिल्म पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' दूसरी फिल्मों के गदर की वजह से इसकी रिलीज की तारीख 10 अप्रैल तक बढ़ा दी गई। भारत में, 'डकैत' के एडवांस टिकटों की बिक्री काफी धीमी रही। रिलीज से ठीक दो दिन पहले, फिल्म ऑनलाइन प्लेटफॉर्म BookMyShow पर केवल 25,000 टिकट ही बेच पाई।
(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


