
इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली या बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, किसने की है ज्यादा पढ़ाई?
Virat Kohli vs Anushka Sharma: इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लोगों के फेवरेट कपल हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं।
इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और हिंदी सिनेमा की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा में से ज्यादा पढ़ा लिखा कौन है? इस सवाल का जवाब जानते हैं आप? नहीं! आइए हम आपको बताते हैं। विराट के पिता प्रेम नाथ कोहली एक क्रिमिनल वकील के तौर पर काम करते थे। वहीं अनुष्का के पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा एक एक्स आर्मी ऑफिसर हैं।
टॉपर थीं अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा स्कूल में टॉपर थीं। उन्होंने TOI से कहा था, “मुझे हमेशा से पता था कि मैं फिल्मों में जाना चाहती हूं, लेकिन मैं नहीं चाहती थी कि कोई मेरे माता-पिता को ताना मारे इसलिए मैंने बहुत अच्छे से पढ़ाई की थी ताकि मेरे पिता गर्व से कह सकें, मेरी बेटी स्कूल और कॉलेज में टॉपर थी।” आपको पता है, अनुष्का ने बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA) किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने इकोनॉमिक्स में मास्टर्स भी किया है।

विराट कोहली की एजुकेशन क्वालिफिकेशन
दुनिया के सबसे टैलेंटेड क्रिकेटर्स में से एक, विराट कोहली ने दिल्ली के विशाल भारती पब्लिक स्कूल से नौवीं तक की पढ़ाई की और फिर पश्चिम विहार के सेवियर कॉन्वेंट स्कूल चले गए। वहां से उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की। क्योंकि उस समय वह पहले से ही वर्ल्ड कप में इंडियन U-19 टीम की कप्तानी कर रहे थे इसलिए उन्होंने ग्रेजुएशन न करने का फैसला किया।
कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?
विराट कोहली टॉप पर हैं, वहीं अनुष्का शर्मा ने फिल्मों से दूरी बना ली है। हालांकि, पढ़ाई के मामले में अनुष्का, विराट से आगे हैं। अनुष्का के पास दो डिग्रिज हैं। वहीं विराट 12वीं पास हैं।


लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





