सगाई तोड़ने के बाद फिर एक हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, कहा- 'हमें गुमराह किया गया था'
17 सितंबर को आकृति ने इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए एक दूसरे से अलग होने की जानकारी दी थी। वहीं, अब इनकी रिश्ते ने एक अलग ट्विस्ट ले लिया है।

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में पृथ्वी ने एक्ट्रेस-इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल से इसी साल मार्च में सगाई की थी। पृथ्वी और आकृति ने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इन तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद किया था। लेकिन 17 सितंबर को आकृति ने इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए एक दूसरे से अलग होने की जानकारी दी थी। वहीं, अब इनकी रिश्ते ने एक अलग ट्विस्ट ले लिया है। भारतीय क्रिकेटर ने इस पर नया अपडेट दिया और कहा कि वह दोनों फिर एक हो गए हैं।
मैं रास्ता भटक गया था
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने सोमवार की शाम यानी 12 अक्टूबर 2026 को इंस्टाग्राम पर ‘A Personal Clarification’ नाम की एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में लिखा है, 'जब मैंने हमारी सगाई तोड़ी, तब मैंने उस वक्त सिर्फ अपने करीबियों की बातों सुनीं और उस पर ध्यान दिया। इसके बाद हमने सगाई तोड़ने का फैसला किया था। जो हम दोनों के रिश्ते के बारे में शायद हमसे ज्यादा जानते थे। उन लोगों का मेरे और मेरी मंगेतर के रिश्ते पर बहुत ज्यादा जोर चलता था। वहीं से मैं रास्ता भटक गया और मैंने यह फैसला कर लिया जो शायद नहीं होना चाहिए था। हम दोनों के बीच कम से कम बातचीत जरूरी थी।'
कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें
उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं उस फैसले और उससे हुए दुख की जिम्मेदारी लेती हूं। तब से हमने खुलकर बात की है, एक-दूसरे को समझा है और फिर से साथ रहने का फैसला किया है। हम दोनों एक-दूसरे के लिए काफी हैं और हमें किसी और की जरूरत नहीं है। इस बार, मैं चाहती हूं कि हमारा भविष्य हमारी अपनी समझ, भरोसे और प्यार से तय हो।' नोट खत्म करते हुए उन्होंने कहा, 'जब हम नई शुरुआत कर रहे हैं, तो कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें।'
8 मार्च को की थी सगाई
गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ इसी साल 8 मार्च को सगाई की थी। इसके बाद अगस्त से दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें आ रही थीं। फिर 17 सितंबर 2026 को आकृति अग्रवाल ने पोस्ट करते हुए लिखा था, 'मैंने और मेरे मंगेतर ने भविष्य के लिए अलग-अलग लक्ष्यों और परिस्थितियों के कारण अलग होने का फैसला किया है।' अब इस रिश्ते में फिर से नया मोड़ आया है।


