
हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका पर लुटाया प्यार, कहा- जब से वह मेरी जिंदगी में आई है…
हार्दिक पांड्या ने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा जब से उनकी जिंदगी में आई है तब से उनके साथ बहुत अच्छी चीजें हुई हैं। वहीं माहिका ने हार्दिक को अपना हीरो बताया।
पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया ने जीत हासिल कर ली है। इस जीत में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का बहुत बड़ा हाथ रहा। मैच के खत्म होने के बाद हार्दिक ने पूरी दुनिया के सामने अपनी गर्लफ्रेंड और मॉडल माहिका शर्मा का नाम लिया। उन्होंने ये जीत उन्हें डेडिकेट की। वहीं माहिका ने इस पर रिएक्ट करते हुए उन्हें अपना हीरो बताया है।
‘मेरा भरोसा हमेशा खुद पर रहा है’
हार्दिक पांड्या ने कहा, “तुम्हें एक रॉकस्टार होना चाहिए। तुम आते हो, दस मिनट परफॉर्म करते हो और भीड़ पागल हो जाती है। यही मेरे लिए सबसे बड़ा मोटिवेशन रहा है। जिंदगी ने हमेशा मेरे सामने कई तरह की मुश्किलें फेंकी हैं। मैं हमेशा सोचता था कि इनसे मैं कुछ बेहतर ही बनाऊंगा। मेरा भरोसा हमेशा खुद पर रहा है। अगर आप खुद पर यकीन नहीं करेंगे, तो दूसरे आप पर कैसे करेंगे? मेरा पूरा माइंडसेट यही रहा है कि हर बार पहले से ज्यादा मजबूत, बड़ा और बेहतर होकर वापसी करूं।"

‘जब भी मैदान में उतरता हूं…’
हार्दिक ने आगे कहा, "जब भी मैदान में उतरता हूं, मुझे लगता है कि पूरी भीड़ इसी पल का इंतजार कर रही है। वो मुझे बैटिंग करते देखने आई है क्योंकि मैं हमेशा डटकर खड़ा रहा हूं, हर चीज को शांति और गरिमा के साथ संभाला है। यही चीजें मुझे और ज्यादा कॉन्फिडेंट बनाती हैं। मैं खुद पर, अपनी क्षमताओं पर पूरा भरोसा करता हूं। मैं अपने खेल पर सच्चे दिल से विश्वास करता हूं।”
‘इसका सारा श्रेय मेरी पार्टनर को जाता है’
माहिका की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “चोटें...ये आपका टेस्ट लेती हैं और इसी समय आपको खुद पर डाउट भी होने लगता है। इसका बहुत सारा श्रेय मेरे प्रियजनों को जाता है। मेरी पार्टनर को भी खास तौर पर। जब से वह मेरी जिंदगी में आई है, वह मेरे लिए सबसे अच्छी रही है और उसके आने के बाद से बहुत अच्छी चीजें हुई हैं।”

‘हार्दिक पांड्या सिर्फ खेल खेलना चाहते हैं’
उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि मैं जिंदगी में भी बहुत ईमानदार और बहुत सच्चा इंसान रहा हूं, जिसने मेरी बहुत मदद की है। मैं अपनी जिंदगी में बहुत ज्यादा स्वीट बातें नहीं करता। यह कभी दूसरे इंसान के बारे में नहीं होता, यह कभी इस बारे में नहीं होता कि दूसरे क्या सोचते हैं या दूसरे कैसे देखते हैं। यह हमेशा इस बारे में होता है कि मैं अंदर से कैसा महसूस करता हूं। अब समय आ गया है जब हार्दिक पांड्या सिर्फ खेल खेलना चाहते हैं और मैदान पर हर पल का आनंद लेना चाहते हैं। बड़ा और बेहतर मेरी जिंदगी का मकसद होगा।”

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





