कॉमेडी फैमिली ड्रामा फिल्म, IMDb रेटिंग 7.3, सात पाॅइन्ट में समझिए देखनी चाहिए या नहीं

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Comedy Drama Film: साउथ की कोई अच्छी फिल्म ढूंढ रहे हैं? एक कॉमेडी फैमिली ड्रामा फिल्म है जो मैंने अभी अभी देखी है। आइए आपको बताते हैं कि जी5 की ये फिल्म कैसी है।

कॉमेडी फैमिली ड्रामा फिल्म, IMDb रेटिंग 7.3, सात पाॅइन्ट में समझिए देखनी चाहिए या नहीं

वीकेंड के लिए फिल्में ढूंढना शुरू कर दी हैं? आइए हम भी आपको एक फिल्म रीकमंड करते हैं। अगर आप पूरे परिवार के साथ बैठकर फिल्म देखना चाहते हैं तो ये फिल्म आपके लिए परफेक्ट हैं। साल 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम ‘मिडिल क्लास’ है और आप इसे जी5 पर देख सकते हैं। अब आप साेच रहे होंगे कि चलो इसे गूगल करते हैं और इसके रिव्यूज पढ़ते हैं! सही कहा न? लेकिन इसकी जरूरत नहीं है। मैंने ये फिल्म देखी है और मैं आपको 7 पॉइंट्स में इसकी अच्छी और बुरी चीजें बताऊंगी। वो पढ़कर आप खुद तय कर लीजिएगा कि आपको ये फिल्म देखनी है या नहीं।

कहानी रिलेटेबल है या नहीं?

फिल्म 'मिडिल क्लास' में किसी काल्पनिक दुनिया की बातें नहीं दिखाई गई हैं। इसमें तो हमारे और आपके जैसे एक आम परिवार की कहानी बताई गई है। एक मिडिल क्लास परिवार जिसके पास बजट की कमी, ईएमआई का बोझ और छोटे-छोटे सपनें।

कॉमेडी है या नहीं?

इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी ही इसका ह्यूमर है। चिंता मत कीजिए फिल्म कहीं भी डबल फूहड़पन का सहारा नहीं लिया गया है, बल्कि मिडिल क्लास घरों में होने वाली रोजमर्रा की स्थितियों से ही हंसी पैदा की गई है। ठीक जैसे सोनी लिव की सीरीज ‘गुल्लक’ में होता है।

सस्पेंस और ट्विस्ट

सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, इस कहानी में सस्पेंस और ट्विस्ट भी हैं। इसका एंड इतना इमोशनल है कि आपकी आंखों में आंसू ला सकता है।

परफेक्ट गांव

फिल्म में एक चीज अजीब लगती है और वो ये है कि गांव को परफेक्ट दिखाया गया है। फिल्म बताया गया है कि शहर के मुकाबले गांव में रहना ज्यादा बेहतर है। वहीं गांव की समस्याओं जैसे फसल खराब होना या बुनियादी सुविधाओं की कमी हाेना, को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया है।

क्या प्रीडिक्टेबल है स्टोरी?

हां, कहानी प्रीडिक्टेबल लग सकती है। अगर आपने बहुत सारे रोजमर्रा की जिंदगी पर आधारित तमिल ड्रामा देखे हैं, तो आपको कहानी बोरिंग लग सकती है।

लॉजिक की कमी

फिल्म में कुछ सीन्स ऐसे भी हैं जो सिर्फ कहानी को आगे बढ़ाने के लिए रखे गए हैं, जो कभी कभी लॉजिकल नहीं लगते हैं। ऐसा लगता है कि यार रियल लाइफ में तो ऐसा नहीं होता है।

एक्टिंग

साउथ की फिल्म है। एक्टर्स भी जाने पहचाने नहीं हैं तो मन में ये सवाल आता है कि एक्टिंग तो ठीक होगी न। लेकिन टेंशन की बात नहीं है। फिल्म में सबने दमदार एक्टिंग की है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।