Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडcomedian kapil sharma cafe firing in canada lawrence gang took responsibility
कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर तीसरी बार फायरिंग, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर तीसरी बार फायरिंग, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

संक्षेप: Kapil Sharma Kap's Cafe: कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर तीसरी बार फायरिंग हुई है। इस बार भी गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। 

Thu, 16 Oct 2025 06:18 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कपिल शर्मा के “कैप्स कैफे” पर एक बार फिर गोलीबारी हुई है। यह तीसरी बार है जब कॉमेडियन के कनाडा स्थित कैफे को निशाना बनाया गया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और कुलवीर सिद्धू (नेपाली) ने गोलीबारी के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर हमले की जिम्मेदारी ली है। बता दें, इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही कपिल के कैफे पर दो बार फायरिंग करवाई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बिश्नोई गैंग ने इन्हें भी दी धमकी

फायरिंग के बाद लारेंस गैंग ने लिखा, “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। आज जो कैप्स कैफे में तीन बार फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं, कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं। हमारी आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है। जिनसे हमारा झगड़ा है, वो हमसे दूर रहें। जो लोग अवैध काम करते हैं, लोगों से काम करवा कर पैसे नहीं देते हैं, वो भी तैयार रहें। जो भी बॉलीवुड में धर्म के खिलाफ बोलते हैं, वो भी तैयार रहें। गोली कहीं से भी आ सकती है। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।”

तीन राउंड फायरिंग

कैफे पर कम से कम तीन राउंड गोलियां चलाई गई हैं। हालांकि, अच्छी बात ये है कि किसी के भी घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गोली चलने के कुछ पल बाद का दृश्य दिखाया गया है।

सर्रे में है कैफे

कपिल का कैफे कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सर्रे में है। यह कपिल का पहला कैफे है जिसके जरिए उन्होंने रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में कदम रखा है। बता दें कि जब कपिल ने अपने कैफे की ओपनिंग की अनाउंसमेंट की थी तब सभी सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी थी। लोग भी वहां जाने के बाद कैफे की तारीफ कर रहे थे।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।