June Most Anticipated: कॉकटेल 2 या मैं वापस आऊंगा? किस फिल्म का दर्शकों का ज्यादा इंतजार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IMDB Most Anticipated: जून में सिनेमाघरों में बढ़िया फिल्में रिलीज हो रही हैं। रिलीज होने वाली लिस्ट में शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 और दिलजीत दोसांझ की मैं वापस आऊंगा भी शामिल है। आइए जानते हैं इन दोनों फिल्मों में से फैंस को किस फिल्म का ज्यादा इंतजार है?

June Most Anticipated: कॉकटेल 2 या मैं वापस आऊंगा? किस फिल्म का दर्शकों का ज्यादा इंतजार

जून में इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा और होमी अदजानिया की कॉकटेल दोनों रिलीज हो रही हैं। दर्शक दोनों ही फिल्मों के लिए काफी उत्साहित हैं। पर दर्शक इन दो फिल्मों में से किसके लिए ज्यादा उत्साहित हैं, ये हम आपको बता रहे हैं। आईएमडीबी की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट के मुताबिक, शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 का फैंस को ज्यादा इंतजार है। दोनों फिल्में एक हफ्ते के गैप पर रिलीज हो रही हैं।

कैसे तय होती है आईएमडीबी की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट?

IMDb की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट इन फिल्मों के टाइटल पेज पर रियल टाइम व्यूज के आधार पर तय की जाती है। इस लिस्ट में शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 नंबर 1 पर है। वहीं, इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा नंबर दो पर है।

कब रिलीज हो रही शाहिद कपूर की कॉकटेल 2?

शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल का सीक्वेंस है। कॉकटेल में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी लीड रोल में नजर आई थीं। वहीं, कॉकटेल 2 में इस ट्रायो को शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने रिप्लेस किया है। कॉकटेल 2 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कॉकटेल 2 को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है। 2012 में आई कॉकटेल को भी होमी अदजानिया ने ही डायरेक्ट किया था।

कैसा था कॉकटेल का बॉक्स ऑफिस पर हाल?

boxofficeindia.com के मुताबिक, कॉकटेल का बजट 53 करोड़ था। वहीं, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100.98 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म 13 जुलाई, 2012 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

कब रिलीज होगी मैं वापस आऊंगा?

मैं वापस आऊंगा में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना. नसीरुद्दीन शाह और शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है।

इम्तियाज ने दिलीजत के साथ बनाई थी अमर सिंह चमकीला

मैं वापस आऊंगा से पहले इम्तियाज अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला साल 2024 में रिलीज हुई थी। अमर सिंह चमकीला में भी इम्तियाज अली ने दिलजीत दोसांझ के साथ ही काम किया था। अमर सिंह चमकीला लोगों को काफी पसंद आई थी। दिलजीत दोसांझ के साथ इस फिल्म में परिणिती चोपड़ा लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी।

शाहिद कपूर की कॉकटल या इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा, सिनेमाघरों में कौन सी फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी ये देखना दिलचस्प होगा।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।