Cocktail 2 Review : शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका की कॉकटेल के रोमांस में है कन्फ्यूजन, जानें कैसी है मूवी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म कॉकटेल 2 रिलीज हो गई है। होमी अदजानिया ने फिल्म को डायरेक्ट किया है जो साल 2012 में आई कॉकटेल का सीक्वल है।

कॉकटेल 2 रिव्यू

फिल्म : कॉकटेल 2

डायरेक्टर : होमी अदजानिया

स्टार कास्ट : शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म कॉकटेल 2 रिलीज हो गई है। इस फिल्म का पहला पार्ट काफी क्लासिक था और आज तक उसे काफी पसंद किया जाता है। कॉकटेल को लेकर काफी समय से फिल्म को लेकर बज है और फिल्म का खूब जोर-शोर से प्रमोशन भी किया गया है। अब फिल्म जब रिलीज हो गई है तो बताते हैं आपको कैसी है फिल्म।

फिल्म की कहानी

इस फिल्म की बात करें तो इसमें कुणाल और दिया की स्टोरी बताते हैं जो कॉलेज स्वीटहार्ट होते हैं जो एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन वे शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार नहीं हैं। दोनों एक हॉलीडे पर जाते हैं जहां उनकी मुलाकात होती है अली(कृति सेनन) से, वह दिया की दोस्त है और वह उन्हें अपने साथ ज्वाइन करने को बोलती है।

रिव्यू

लेकिन इस एकदम सही दिखने वाले रोमांस के पीछे एक इनसिक्योरिटी की फीलिंग छिपी होती है। हो सकता है कि कुणाल उससे प्यार की वजह से नहीं, बल्कि मजबूरी में शादी कर रहा हो। दिया वहीं अली को बोलती है कि कुणाल के साथ फ्लर्ट कर और उसकी लॉयल्टी का टेस्ट लेते हैं। इसके बाद क्या होता है इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

सिनेमाटोग्राफर संतना कृष्णन रविचंद्रण ने अच्छा काम किया है। फिल्म का शूट काफी खूबसूरती से किया है। विजुअल्स आपको सीन से जोड़े रखेंगे। फर्स्ट हाफ काफी मजेदार है। राइटर्स लव रंजन और तरुण जैन ने मॉडर्न एंजाइटी को हल्के नरेटिव और अच्छे हंसने वाले मोमेंट्स के साथ दिखाया है। तीनों के बीच की कैमिस्ट्री काफी मजेदार है जब तक कि इंटरवल नहीं आता।

इंटरवल के बाद थोड़ी फिल्म लड़खड़ा जाती है। सिसिलियन का शानदार बैकड्रॉप, जो स्क्रीनप्ले की कमियों को छिपाए रखा था, अब इंटरवल के बाद ज्यादा मदद नहीं कर पा रहा था। अली जब कुणाल और दिया की जिंदगी में आती है तो एक कॉकटेल इमोशन के बजाय फिल्म खिचड़ी टाइप बन जाती है जिसमें मेलोड्रामा होता है जो पसंद नहीं आता।

कॉकटेल 2 चाहती थी कि उसे सिर्फ एक चकाचौंध भरे रिलेशनशिप ड्रामा से कहीं ज़्यादा कुछ समझा जाए। फिल्म की थीम बड़ी थी, जिसमें मॉडर्न लव से डिजायर और कम्फर्ट के बीच कन्फ्यूजन को दिखाया है।

फिल्म अंदर से थोड़ी खाली लगती है। जब भी ऐसा लगता है कि यहां कुछ मीनिंगफुल बताया जाएगा, वहां बढ़ा-चढ़ाकर सीन को दिखाया जाता है।

परफॉर्मेंस

स्टार्स की परफॉर्मेंस की बात करें तो इस मूवी में शाहिद कपूर अपने लुक में कन्फर्टेबल दिखे। रश्मिका मंदाना की ओके-ओके परफॉर्मेंस दिखी। वहीं कृति काफी स्टनिंग दिख रही थीं। लेकिन कोई भी स्टोरी को दर्शकों को कन्विंस करने में कामयाब नहीं हो पाए। इनके अलावा जो बाकी की सपोर्टिंग कास्ट है उनका काम भी अच्छा है।

म्यूजिक कैसा है

प्रितम का म्यूजिक कई जगह पर स्क्रीनप्ले से बेहतर था। गानें फिल्म के मूड के साथ अच्छे से मिक्स हुए हैं और इसकी एनर्जी को बनाए रखे हैं।

ओवरऑल रिव्यू

ओवरऑल फिल्म की बात करें तो आपको लगेगा कि मूवी और बेहतर हो सकती थी। पहले वाली कॉकटेल भी मैसी थी, लेकिन उसका दिल और किरदार आपसे कनेक्ट करता था। इसमें ग्लैमर अच्छा दिखेगा, लेकिन इमोशन कम।

Rishabh Suri

लेखक के बारे में

Rishabh Suri
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडCocktail 2 Review : शाहिद, कृति और रश्मिका की कॉकटेल के रोमांस में कन्फ्यूजन