Cocktail 2 OTT Release: इंतजार खत्म, थिएटर के बाद अब ओटीटी पर आई शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', जानें कहां हुई रिलीज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

थिएटर रिलीज के बाद हर किसी को 'कॉकटेल 2' के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' अब स्ट्रीमिंग पर रिलीज होने जा रही है।

Cocktail 2 OTT Release
ओटीटी पर आई शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2'

Cocktail 2 OTT release: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म में तीनों स्टार्स के बीच की केमिस्ट्री काफी शानदार थी। ये फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। थिएटर रिलीज के बाद हर किसी को 'कॉकटेल 2' के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' अब स्ट्रीमिंग पर रिलीज होने जा रही है। तो चलिए जानते हैं 'कॉकटेल 2' कब और कहां रिलीज हुई।

जानें कब और कहां हो रही रिलीज?

'कॉकटेल 2' के थिएटर रिलीज के समय फिल्म की आलोचना हुई थी, लेकिन बाद में यह बॉक्स-ऑफिस पर सफल रही। ऐसे में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की ये फिल्म आज ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म आज यानी 14 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म के ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज से फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

कॉकटेल 2 की कहानी

शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' की कहानी एक ट्रायंगल पर बेस्ड है। 'कॉकटेल 2' 2012 की फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। 'कॉकटेल 2 कुणाल (शाहिद कपूर) और दीया (रश्मिका मंदाना) की कहानी है, जो 16 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। इटली की छुट्टियों में दीया को कुणाल पर शक होता है और वह अपने प्यार की परीक्षा लेने के लिए अपनी दोस्त एली (कृति सेनन) से कुणाल को रिझाने को कहती है, जिससे उलझनें शुरू होती हैं। लेकिन बस यहीं पर एक ऐसा ट्विस्ट आता है, जो दीया की जिंदगी में उथल-पुथल मचा देता है। एली को सच में कुणाल से प्यार हो जाता है।

'कॉकटेल 2' का पहला पार्ट

बता दें कि साल 2012 में आई रोमांस कॉमेडी 'कॉकटेल' शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का पहला पार्ट है। इस फिल्म में सैफ अली खान, डायना पेंटी, दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया, बोमन ईरानी, रणदीप हुड्डा जैसे स्टार्स थे. पहले पार्ट को भी काफी पसंद किया गया था। 'कॉकटेल' फिल्म हिट हुई थी। मूवी में सैफ, दीपिका और डायना की केमिस्ट्री छा गई थी।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडथिएटर के बाद अब ओटीटी पर आई शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', जानें कहां हुई रिलीज