कृति सैनन की पहली एडल्ट सर्टिफिकेट मूवी, रश्मिका दूसरी बार करेंगी A सर्टिफिकेट फिल्म में काम
रश्मिका मंदाना और कृति सैनन के लिए शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल-2 अपने आप में खास होने वाली है। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट दिया है।

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'कॉकटेल-2' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म थिएटर्स में 19 जून को दस्तक देने जा रही है, और उससे पहले स्टार कास्ट और मेकर्स इसके प्रमोशन पर जमकर मेहनत कर रहे हैं। फिल्म को सेंसर बोर्ड (CBFC) ने A सर्टिफिकेट दिया है। एक्ट्रेस कृति सैनन के पिछले 12 सालों के करियर में यह उनकी पहली 'एडल्ट सर्टिफिकेट' वाली फिल्म होगी। बात रश्मिका मंदाना की करें तो वह दूसरी बार किसी A सर्टिफिकेट मूवी का हिस्सा बनी हैं। इससे पहले उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में काम किया था, जो कि एक A सर्टिफिकेट मूवी थी।
शाहिद कपूर की पांचवीं A सर्टिफिकेट मूवी
सेंसर बोर्ड उस फिल्म को A सर्टिफिकेट देता है जिसमें कुछ एडल्ट सीन होते हैं या फिर जिस फिल्म को 18 साल से कम उम्र के लोगों को दिखाने लायक नहीं समझता। तकरीबन ढाई घंटे की फिल्म कॉकटेल-2 शाहिद कपूर के लिए भी बोल्डनेस के मामले में अहम होगी। क्योंकि शाहिद कपूर पांचवीं बार किसी A सर्टिफिकेट मूवी का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उनकी इससे पिछली A सर्टिफिकेट मूवीज की बात करें तो वह कमीने (2009), उड़ता पंजाब (2016), कबीर सिंह (2019) और ओ'रोमियो (2026) में काम कर चुके हैं।
साल 2012 में आया था फिल्म का पार्ट-1
मालूम हो कि कॉकटेल-2 एक सीक्वल मूवी होगी। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2012 में रिलीज हुआ था। उस फिल्म में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण लीड रोल प्ले करते नजर आए थे। इसके अलावा उस दौर की नई-नई स्टार एक्ट्रेस डायना पेन्टी ने भी इसमें अहम किरदार निभाया था। फिल्म के पहले पार्ट का निर्देशन भी होमी अदजानिया ने किया था। हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स बनाने वाले मैडॉक फिल्म्स ने इसके पार्ट-1 का प्रोडक्शन किया था और इस बार भी प्रोडक्शन की कमान मैडॉक के ही हाथों में ही है।
पिछले पार्ट को मिला था UA सर्टिफिकेट
जहां तक कहानी की बात है तो इस फिल्म की कहानी लव रंजन ने लिखी है। जहां तक पहले पार्ट के सर्टिफिकेशन की बात है तो इस पार्ट के अपोजिट पिछले पार्ट को U/A सर्टिफिकेट सेंसर बोर्ड से मिला था। अब देखना यह है कि पिछले पार्ट की तुलना में इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कैसा रहता है। शाहिद कपूर ने काफी वक्त से बॉक्स ऑफिस पर कोई ब्लॉकबस्टर हिट नहीं दी है, ऐसे में यह भी देखना अहम होगा कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल कर पाएगी या नहीं।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


