Cocktail 2 Day 7: ‘कॉकटेल 2’ ने सात दिनों में की छप्पड़फाड़ कमाई; एक या दो नहीं, 15 फिल्मों को छोड़ा पीछे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Cocktail 2 Day 7 Box Office Collection: शाहिद कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने छप्पड़फाड़ कमाई की है। सात दिनों में इस फिल्म ने 15 मूवीज को पीछे छोड़ दिया है।

कॉकटेल, कॉकटेल 2

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म 'कॉकटेल 2' ने अपने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। फिल्म ने न केवल भारत में बल्कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से भी शानदार कमाई की है। इतना ही नहीं, इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने बड़े एक्टर्स की 15 फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

'कॉकटेल 2' का कुल कलेक्शन

गुरुवार के दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई है और फिल्म ने 7वें दिन 4.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 70 करोड़ पार पहुंच गया है।

1. भारतीय बॉक्स ऑफिस (ग्रॉस कलेक्शन): 83.95 करोड़

2. भारतीय बॉक्स ऑफिस (नेट कलेक्शन): 70.40 करोड़

3. ओवरसीज कलेक्शन: 25 करोड़ (7वें दिन की कमाई: 1 करोड़)

4. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस (ग्रॉस कलेक्शन): 108.95 करोड़

कॉकटेल 2 रिव्यू

'कॉकटेल 2' का डे वाइज कलेक्शन

डे 1 (शुक्रवार) - 13.50 करोड़ रुपये

डे 2 (शनिवार) - 16.25 करोड़ रुपये

डे 3 (रविवार) - 17.75 करोड़ रुपये

डे 4 (सोमवार) - 6.75 करोड़ रुपये

डे 5 (मंगलवार) - 6.75 करोड़ रुपये

डे 6 (बुधवार) - 5.25 करोड़ रुपये

डे 7 (गुरुवार) - 4.15 करोड़ रुपये

2012 में आई कॉकटेल

'कॉकटेल 2' vs 'कॉकटेल'

अगर हम 'कॉकटेल 2' के पहले सात दिनों की तुलना 'कॉकटेल' से करें, तो शाहिद कपूर की फिल्म सैफ अली खान की फिल्म से आगे निकल जाएगी। 'कॉकटेल' का पहले हफ्ते का कुल नेट कलेक्शन 53.18 करोड़ था, जबकि 'कॉकटेल 2' ने केवल भारत में ही 70.40 करोड़ कमा लिए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, 'कॉकटेल 2' ने 'कॉकटेल' के अलावा इन 14 फिल्माें को भी पछाड़ दिया है।

कॉकटेल 2

पहले सात दिनों का कलेक्शन

1. कॉकटेल 2 - 70.40 करोड़ रुपये

2. गंगुबाई काठियावाड़ी - 68.93 करोड़ रुपये

3. ड्रीम गर्ल 2 - 67 करोड़ रुपये

4. फुकरे 3 - 66.02 करोड़ रुपये

5. जाट - 62.24 करोड़ रुपये

6. भोला - 54.80 करोड़ रुपये

7. कॉकटेल - 53.18 करोड़ रुपये

8. सत्यप्रेम की कथा - 51.60 करोड़ रुपये

9. देवरा: पार्ट 1 - 48.27 करोड़ रुपये

10. दे दे प्यार दे 2 - 47.75 करोड़ रुपये

11. क्रू - 47.54 करोड़ रुपये

12. केसरी चैप्टर 2 - 46.54 करोड़ रुपये

13. बडे मियां छोटे मियां - 46.17 करोड़ रुपये

14. भूल चूक माफ - 45.41 करोड़ रुपये

15. बैड न्यूज - 44.12 करोड़ रुपये

16. तेरी बातों में ऐसा उल्झा जिया - 41.97 करोड़ रुपये

कल रिलीज होगी 'कॉकटेल 2' 

'कॉकटेल 2' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 108.95 करोड़ का आंकड़ा पार करने के साथ ही 'कॉकटेल 2' एक सर्टिफाइड हिट बनने की राह पर है। यदि दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म ऐसी ही पकड़ बनाए रखती है, तो ये भारत में जल्द ही 100 करोड़ (Net) का आंकड़ा भी छू लेगी।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।