Cocktail 2 Day 4 Box Office: ‘कॉकटेल 2’ ने 4 दिनों में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा, जानें कलेक्शन
Cocktail 2 Box Office Collection Day 4: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ दर्शकों को पसंद आ रही है। चेक करें इसका अब तक का कलेक्शन।

Cocktail 2 Day 4 Collection: शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल 2 सिनेमाघरों में दर्शक खींच रही है। लोग रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की इस रोम-कॉम को पसंद कर रहे हैं। वीकेंड पर बंपर कमाई करने के बाद, मूवी ने अपने पहले सोमवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है और सिर्फ 4 दिनों में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
सोमवार को भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही फिल्म
अक्सर देखा जाता है कि वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट आती है, लेकिन 'कॉकटेल 2' के साथ ऐसा नहीं हुआ। फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी सोमवार को 5.23 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। वर्किंग डे होने के लिहाज से इस आंकड़े को काफी मजबूत माना जा रहा है।
बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ का 4 दिनों का सफर
डे 1 (शुक्रवार) - 13.50 करोड़ रुपये
डे 2 (शनिवार) - 16.25 करोड़ रुपये
डे 3 (रविवार) - 17.75 करोड़ रुपये
डे 4 (सोमवार) - 5.23 करोड़ रुपये
कुल कमाई - 52.73 करोड़ रुपये
बनाया 52 करोड़ से ज्यादा का टोटल
शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने कुल 47.50 करोड़ की धुआंधार कमाई की थी। वहीं सोमवार की कमाई को मिलाकर ‘कॉकटेल 2’ का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 52.73 करोड़ हो गया है। फिल्म को मिल रहे शानदार वर्ड-ऑफ-माउथ का फायदा इसे साफ तौर पर मिल रहा है। अगर फिल्म की रफ्तार इसी तरह बनी रही, तो यह इस हफ्ते के अंत तक कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
‘कॉकटेल 2’ के सामने है ये चुनौती
‘कॉकटेल 2’ के पास अच्छी कमाई करने के लिए 25 जून तक का समय है। ऐसा इसलिए क्योंकि 26 जून को अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज होने वाली है। ये फिल्म को 2 घंटे 44 मिनट की है और सेंसर बोर्ड ने इसे UA 16+ सर्टिफिकेट दिया है। इसका मतलब ये है कि सिर्फ 16 साल की उम्र से ऊपर वाले लोग ही सिनेमाघरों में जाकर इस फिल्म को देख पाएंगे। इस फिल्म में अक्षय के अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और राजपाल यादव समेत लगभग 34 एक्टर्स हैं।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ें

