Cocktail 2 Box Office Day 6: बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही शाहिद की 'कॉकटेल 2', बुधवार को कर डाली बंपर कमाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

'कॉकटेल 2' को दर्शकों के साथ क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। ओपनिंग वीकेंड खत्म होने के बाद भी 'कॉकटेल 2' की कमाई में भी किसी भी तरह की कटौती नजर नहीं आ रही है। ऐसे में अब इसके बुधवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं।

कॉकटेल 2

Cocktail 2 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर दिनों अपनी फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर की दमदार एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। वहीं, 'कॉकटेल 2' के साथ शाहिद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। शाहिद की 'कॉकटेल 2' के रिलीज का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था। ऐसे में ये फिल्म 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में शाहिद के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही दमदार कमाई कर रही है। 'कॉकटेल 2' को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं। ऐसे में अब इसके बुधवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं शाहिद कपूर की फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया है।

बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है 'कॉकटेल 2'

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। 'कॉकटेल 2' को दर्शकों के साथ क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। ओपनिंग वीकेंड खत्म होने के बाद भी 'कॉकटेल 2' की कमाई में भी किसी भी तरह की कटौती नजर नहीं आ रही है। कई फिल्मों से बॉक्स ऑफिस क्लैश के बावजूद कॉकटेल 2 ने कमर्शियल तौर पर धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है। 'कॉकटेल 2' के सामने पहले से ही वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' का रिलीज के साथ ही राम चरण और जाह्नवी कपूर की 'पेड्डी' जैसी फिल्में हैं। इसके बावजूद ये शानदार कमाई कर रही है। 'कॉकटेल 2' ने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, अब इसके बुधवार के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 6वें दिन 5.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में 'कॉकटेल 2' का अबतक का कलेक्शन भारत में 66.00 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।

डे वाइज देखें 'कॉकटेल 2' का कलेक्शन

डे 113.50 करोड़ रुपये
डे 216.25 करोड़ रुपये
डे 317.75 करोड़ रुपये
डे 46.75 करोड़ रुपये
डे 56.75 करोड़ रुपये
डे 65.00 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन66.00 करोड़ रुपये

इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का रिलीज के साथ ही वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है', राम चरण और जाह्नवी कपूर की 'पेड्डी' और बॉबी देओल की 'बंदर' कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' और 'हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट' से सामना हुआ है। ऐसे में इस सबके बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन हो रहा है।

'कॉकटेल 2' का पहला पार्ट

बता दें कि साल 2012 में आई रोमांस कॉमेडी 'कॉकटेल' शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का पहला पार्ट है। इस फिल्म में सैफ अली खान, डायना पेंटी, दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया, बोमन ईरानी, रणदीप हुड्डा जैसे स्टार्स थे. पहले पार्ट को भी काफी पसंद किया गया था। 'कॉकटेल' फिल्म हिट हुई थी। मूवी में सैफ, दीपिका और डायना की केमिस्ट्री छा गई थी।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।