Advance Booking: कॉकटेल 2 ने रिलीज से पहले की बॉक्स ऑफिस पर कैसी शुरुआत? हुई इतने करोड़ की कमाई
Cocktail 2 Box Office: शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में अच्छी शुरुआत की है।

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म कॉकटेल 2 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस इस रोमांटिक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही 4 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। आइए जानते हैं फिल्म का एडवांस बुकिंग में कैसा है हाल।
कॉकटेल 2 की एडवांस बुकिंग का डेटा
sacnilk.com के मुताबिक, आज सुबह 11 बजे तक फिल्म के 71402 टिकट बिक गए हैं। फिल्म का एडवांस ग्रॉस कलेक्शन बिना ब्लॉक सीट्स के 2.49 करोड़ हो गया है। वहीं, अगर ब्लॉक सीट्स के साथ बात करें तो फिल्म की कमाई 4.66 करोड़ हो गई है।
किस राज्य में हुई कितनी कमाई?
कॉकटेल 2 ने दिल्ली-एनसीआर में 96.64 लाख की कमाई की है। मुंबई में 63.93 लाख की कमाई की है। पुणे में 21 लाख, बेंगलुरु में 48.17 लाख, हैदराबाद में 27.28 लाख, कोलकाता में 14.72 लाख और अहमदाबाद में 12.93 लाख की कमाई की है। (ये डेटा ब्लॉक सीट्स के साथ है)
2012 में आई कॉकटेल का सीक्वल है कॉकटेल 2
कॉकटेल 2 साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है। कॉकटेल में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी नजर आई थीं। कॉकटेल 2 में इनम एक्टर्स की जगह ली है शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन ने। पहली वाली कॉकटेल की तरह ही, इस फिल्म को होमी अदजानिया ने ही डायरेक्ट किया है।
बंधू 2.0 का भी है बज
कॉकटेल 2 में तुम्ही हो बंधू भी सुनाई देगा। इस बार गाने का टाइटल है बंधू 2.0। गाना 21 घंटे पहले ही रिलीज किया गया है। इस गाने की वीडियो में देखने को मिलता है कि टैब में कॉकटेल का गाना चल रहा है। कृति कहती हैं कि उन लोगों को भी ये करना चाहिए। इसपर शाहिद मना करते हैं। कहते हैं कि वो लोग ट्रोल हो जाएंगे। कृति, शाहित और रश्मिका की बातचीत के बाद गाना शुरू होता है और एक्टर्स स्क्रीन पर डांस करना शुरू करते हैं।
बंधू 2.0 के लिए क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
बंधू 2.0 को कविता सेठ और नीरज श्रीधर ने गाया है। वहीं, गाने का म्यूजिक कंपोज किया है प्रीतम चक्रवर्ती ने। गाने के लिरिक्स लिखे हैं इरशाद कामिल ने। इस गाने पर अबतक 44 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोगों को बंधू 2.0 पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा- मुझे ये अच्छा लगा कि इन लोगों ने गाने के बोल या कुछ रैप उस गाने में नहीं जाला है। एक ने कहा रश्मिका ने तो अपनी परफॉर्मेंस से आग लगा दी है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


