'मैं खूबसूरत…', कॉकरोच जनता पार्टी के सपोर्ट में उतरीं ऋचा चड्ढा, शेयर किया मिस्टर इंडिया का ये सीन
CJP Jantar Mantar Protest: सोशल मीडिया से शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन अब दिल्ली के जंतर मंतर पहुंच गया है। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने सीजेपी के सपोर्ट में पोस्ट किया है।

सोशल मीडिया आज यानी 6 जून को कॉकरोज जनता पार्टी के जंतर मंतर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के फोटो और वीडियो से भरा हुआ है। हर जगह इस प्रोटेस्ट और कॉकरोच जनता पार्टी की ही चर्चा हो रही है। इस बीच एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने कॉकरोच जनता पार्टी को अपना सपोर्ट दिखाया है। उन्होंने सीजेपी के लिए पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने लिखा कि याद रखना कि उल्कापिंड टकराने के बाद डायनासोर्स खत्म हो गए थे, लेकिन कॉकरोच जिंदा थे।
कॉकरोच जनता पार्टी के सपोर्ट में ऋचा चड्ढा
ऋचा चड्ढा ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट किया- मैं इस वक्त खूबसूरत ऑकलैंड में हूं, जहां शायद दुनिया की सबसे साफ हवा है, लेकिन मेरे मन में दिल्ली चल रहा है। मेरी प्यारी दिल्ली, मेरे बचपन का शहर, मेरा स्कूल, मेरा कॉलेज...बड़े-बड़े पार्क और दयालु पेड़...अपने देश के युवाओं को प्यार भेज रही हूं। आप दिखावटी राष्ट्रवादियों की बजाय सच्चे देशभक्त बनें... आप दयालु, शांतिप्रिय और रणनीतिक बनें। आपके साथ हूं। याद रखिए उल्कापिंड गिरने से डायनासोर खत्म हो गए थे, लेकिन कॉकरोच उनसे भी ज्यादा समय तक जीवित हैं।
ऋचा ने शेयर किया मिस्टर इंडिया का क्लिप
इस पोस्ट के अलावा ऋचा चड्ढा ने फिल्म मिस्टर इंडिया की एक क्लिप शेयर की है। इस क्लिप में वो वाला सीन है जहां अनिल कपूर और श्रीदेवी का किरदार कॉकरोच देखकर डर जाते हैं। श्रीदेवी अनिल कपूर से पूछती हैं- तुम कॉकरोच से डरते हो? इसका जवाब अनिल कपूर ये कहते हुए देते हैं- डरता तो मैं शेर से भी नहीं हूं, लेकिन हां कॉकरोच से डरता हूं।
ऋचा के पोस्ट पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
ऋचा के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स का भी रिएक्शन आया है। एक यूजर ने लिखा- आशा करता हूं कि आपको पता है कि ये एक कॉमेडी सीन है। कॉकरोच पार्टी भी एक कॉमेडी ही है। इंतजार कर रहा हूं कि कब इन कीड़ों पर चप्पल पड़ेगी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- वाह अनिल सर, आप हम सबसे काफी आगे हैं। एक ने ऋचा पर निशाना साधते हुए कहा- कॉकरोच भी आपसे ज्यादा एक्टिंग करता है। एक काम था एक्टिंग, वो भी आपसे हुआ नहीं, अब एक्स पर ज्ञान दे रही हैं। एक ने लिखा- खुद विदेश में घूम रही है, और यहां कॉकरोच गर्मी में मर रहे हैं।
क्या है कॉकरोच जनता पार्टी की मांग?
कॉकरोच जनता पार्टी आज दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके भी जंतर मंतर पहुंच चुके हैं। जंतर मंतर पर हो रहे इस विरोध प्रदर्शन के लिए सीजेपी को 7 घंटे की इजाजत मिली है। इस प्रोटेस्ट में शामिल हुए लोग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


