दूसरा होता तो थप्पड़ मार…पूनम ढिल्लन, पद्मिनी कोल्हापुरे, उपासना सिंह पर क्यों भड़की पुलिस?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस पूनम ढिल्लन, पद्मिनी कोल्हापुरे, उपासना सिंह, कुनिका मान जैसी एक्ट्रेस को डांट लगाती नजर आ रही है। पुलिस ने कहा कोई और होता तो थप्पड़ मार देते।

cintaa issue police lashes out on poonam dhillon, upasana singh
दूसरा होता तो थप्पड़ मार…पुलिस ने पूनम ढिल्लन, उपासना को लगाई फटकार

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के मुंबई ऑफिस के बाहर एक्टर्स के बीच हो रहे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंटा की अध्यक्ष पूनम ढिल्लन, पद्मिनी कोल्हाल्पुरे और कमेटी की दूसरी सदस्य एक्ट्रेस उपासना सिंह, कुनिका सदानंद को आपस में बहस करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला पुलिस अधिकारी शांति रखने की अपील करती है। लेकिन माहौल बिगड़ता देखा वो दोनों पक्षों पर भड़क उठती है।

कुनिका ने रिकॉर्ड किया वीडियो

कुनिका कुनिका ने आरोप लगाया कि सिंटा के जरूरी पेपरवर्क, फाइल्स ऑफिस से अध्यक्ष पूनम ढिल्लन की गाड़ी में रखवा दिए गए। वीडियो में कुनिका, एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे से सवाल पूछते नजर आ रही हैं। दोनों एक्ट्रेस अपने बचाव में बात करती दिख रही हैं। पुलिस और भीड़ को देखा जा सकता है।

पुलिस ने कही थप्पड़ मारने की बात

सिंटा की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पूनम ढिल्लन और पद्मिनी कोल्हापुरे से कमेटी के जरूरी पेपर गाड़ी में ले जाते हुए देखा जा सकता है। सवाल पूछने पर दोनों पक्षों में बहस होती दिखी। दोनों पक्षों को शांत करवाते दिखी। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'मुझे इस तरह से बात करते हुए बुरा लग रहा है। हम इस तरह से झुग्गी बस्ती के लोगों के साथ भी बात नहीं करते।' अधिकारी ने आगे कहा, ‘कम से कम अपनी इज्जत का ख्याल करिए। लोग आपको देख रहे हैं। आप अपनी पर अड़ी हुई हैं और हमारी बात नहीं सुन रही हैं। दूसरा कोई होता तो हम थप्पड़ मार देते। हम आपको इज्जत कर रहे हैं।'

पुलिस ने दिय जवाब

आगे उपासना सिंह ने पुलिस से कहा कि वो पेपर्स वापस मंगवा ले जो भेज दिए गए हैं। इसके जवाब में पुलिस अधिकारी ने कहा कि ये उनका काम नहीं है। आगर उन्होंने पेपर्स के साथ छेड़छाड़ की तो लेबर कमीशन उनसे जवाब मांगेगा। कुनिका ने भी लगातार पेपर गाड़ी में भेजे जाने को लेकर विवाद किया। दोनों पक्षों के बीच हुई इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

11 लोगों ने किया था रिजाइन

बता दें, अगस्त में सिंटा के 11 लोगों ने कमेटी की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की शिकायत करते हुए अपने पदों से रिजाइन कर दिया था। सभी ने एक लेटर लिखकर ये आरोप लगाया था कि पूनम ढिल्लन और पद्मिनी कोल्हापुरे ने बिना कमेटी को जानकारी दिए कई बड़े फैसले लिए। ये भी आरोप था कि दोनों ने अपने निजी ईमेल आईडी से अधिकारियों को ईमेल किए।

पूनम ढिल्लन और पद्मिनी कोल्हापुरे पर आरोप

दोनों एक्ट्रेसेज पर ये भी आरोप लगा कि बिना सलाह-मशविरा के इन्होंने अपने हिसाब से काम किया। इनके तरीकों से कमेटी के लोग खुश नहीं थे। अंत में 50% से ज्यादा लोगों ने अपने पदों से इस्तीफ़ा दे दिया और दोबारा चुनाव की मांग की। अब सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें दोनों एक्ट्रेस अपनी कार में कमेटी के पेपर्स अपने घर ले जाती दिख रही हैं।एक ही कमेटी के बीच का ये विवाद लंबे समय से चला रहा है। इस कमेटी में विंदु दारा सिंह, मुकेश ऋषि, जया भट्टाचार्या, कंवरजीत पेंटल,यशपाल शर्मा, रजित कपूर, ईला अरुण जैसे कलाकार कमेटी का हिस्सा हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडदूसरा होता तो थप्पड़ मार…पुलिस ने पूनम ढिल्लन, उपासना को लगाई फटकार