Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडChristmas 2025 box office clash ikkis tu meri main tera kartik aaryan ananya panday dharmendra last movie
साल 2025 का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश, क्रिसमस पर एक या दो नहीं, रिलीज हो रही हैं 5 फिल्में

साल 2025 का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश, क्रिसमस पर एक या दो नहीं, रिलीज हो रही हैं 5 फिल्में

संक्षेप:

Box Office Clash 2025: क्रिसमस पर इतनी सारी फिल्में रिलीज हो रही हैं कि थिएटर के बाहर भीड़ लगने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि सिर्फ हिंदी ही नहीं हॉलीवुड और साउथ की फिल्में भी क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं।

Dec 10, 2025 10:38 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

क्रिसमस पर बॉक्स ऑफिस धमाल होने वाला है। एक तरफ, दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज होने वाली है। दूसरी तरफ, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमकॉम (रोमांटिक कॉमेडी फिल्म) ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके अलावा भी कई अन्य फिल्में आपको मनोरंजन करने वाली हैं। यहां देखिए लिस्ट।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:रणवीर-अक्षय खन्ना की फिल्म छूने वाली है 200 करोड़, 6 दिन में कमा डाले इतने

इक्कीस

श्रीराम राघवन की वॉर फिल्म ‘इक्कीस’ में सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी दिखाई जाएगी। अरुण खेत्रपाल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में बसंतर की लड़ाई के दौरान 21 साल की उम्र में शहीद हो गए थे। दुखद बात ये है कि ये दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म। उनके साथ इस फिल्म में अगस्त्या नंदा और जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे।

ikkis

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ भी 25 दिसंबर के दिन ही रिलीज होगी। इसके टीजर के मुताबिक, इस फिल्म में कार्तिक तीन नाकाम रिलेशनशिप के बाद चौथे को बचाने की कोशिश करते दिखेंगे।

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी
ये भी पढ़ें:100 करोड़ के क्लब में अक्षय की 19 फिल्में, रणवीर की 8, जानें शाहरुख का डेटा

अनाकोंडा

जैक ब्लैक और पॉल रड की हॉरर–कॉमेडी फिल्म ‘अनाकोंडा’ भी बॉक्स ऑफिस क्लैश का हिस्सा बनेगी।

वृषभ

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की मसाला एक्शन ड्रामा फिल्म भी क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती ने अहम रोल प्ले किया है।

अवतार: फायर एंड एश

यूं तो जेम्स कैमरन की ‘अवतार: फायर एंड एश’ 19 दिसंबर को आएगी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों से टकराएगी जरूर।

अवतार - फायर एंड एशेज
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।