
पलाश संग नाम जुड़ने के बाद पहली बार नंदिका की कोरियोग्राफर दोस्त ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच
पलाश और स्मृति की शादी पहले 23 नवंबर को होने वाली थी। उनके प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के कई और तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं। लेकिन अचानक ही उनकी शादीको बीच में रोकना पड़ा।
क्रिकेटर स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुछाल इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। पलाश और स्मृति की शादी पहले 23 नवंबर को होने वाली थी। उनके प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के कई और तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं। लेकिन अचानक ही उनकी शादीको बीच में रोकना पड़ा। शादी रोकने के पीछे का कारण बताया गया था कि स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत खराब है। लेकिन जैसे-जैसे शादी की तारीख आगे बढ़ी, वैसे ही सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहों और आरोपों का अंबार बढ़ने लगा। पलाश के कुछ चैट्स के वायरल होने के साथ ही उनका नाम कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी के साथ जोड़ा जा रहा है। ऐसे में अब नंदिका की खास दोस्त ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है।
नंदिका की दोस्त ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल, नंदिका द्विवेदी की दोस्त और कोरियोग्राफर गुलनाज खान ने अपनी दोस्त पर लग रहे आरोपों को लेकर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। गुलनाज ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस पूरे मामले पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'मैं इस बात को नोटिस कर रही हूं कि मेरे और मेरी दोस्त नंदिका को लेकर कई गलत तरीके की अफवाहें उड़ रही हैं। ऐसे में मैं क्लियर कर देना चाहती हूं कि इस इशू में हम किसी भी तरह शामिल नहीं हैं।'

कृपया चीजों का सम्मान करें
गुलनाज खान ने आगे लिखा, 'सिर्फ इसलिए कि हम किसी को सामाजिक रूप से जानते हैं या उनके साथ एक तस्वीर है इसका मतलब यह नहीं है कि हम उनके निजी मामलों से जुड़े हैं। कृपया चीजों का सम्मान करें और निष्कर्ष पर न कूदें। हम आपकी समझ और समर्थन की सराहना करते हैं।'गुलनाज का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन नंदिका द्विवेदी ने अभी तक इस पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




