Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडChinese Romantic Drama Shine on me streaming on Netflix with IMDb Rating More than 7
सी ड्रामा पसंद है? देखो ये रोमांटिक सीरीज, नेटफ्लिक्स पर कर रही है स्ट्रीम, अच्छी है IMDb रेटिंग

सी ड्रामा पसंद है? देखो ये रोमांटिक सीरीज, नेटफ्लिक्स पर कर रही है स्ट्रीम, अच्छी है IMDb रेटिंग

संक्षेप:

Chinese Romantic Series: आप सी-ड्रामा देखना पसंद करते हैं? अगर ‘हां’ तो हम आपको उस रोमांटिक सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जिसकी आईएमडीबी रेटिंग अच्छी है और जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही है।

Jan 06, 2026 01:56 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नेटफ्लिक्स पर कई चाइनीज सीरीज हैं, फिर भी लोगों के मन में ये सवाल घूमता रहता है कि कौन-सी सीरीज देखें। आइए आपके इस सवाल का जवाब देते हैं। एक रोमांटिक सीरीज के बारे में बताते हैं जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 7 से ज्यादा है। ये सीरीज 2025 में शुरू हुई थी और अभी भी इसके नए एपिसोड्स आ रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्यों खास है ये सीरीज?

इस सीरीज का नाम ‘शाइन ऑन मी’ है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है। इस सीरीज में ज्यादा किसिंग सीन्स नहीं हैं इसलिए आप इसे सबके साथ देख सकते हैं। अगर आपको ऑफिस रोमांस देखने में मजा आता है तो ये सीरीज आपके लिए ही है। इसमें ऑफिस रोमांस और कॉलेज रोमांस, दोनों दिखाए गए हैं।

शाइन ऑन मी

स्टार कास्ट

झाओ जिनमाई (Zhao Jinmai) ने इस सीरीज में लीड रोल प्ले किया है। उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही है। उन्होंने इस सीरीज में लड़की के स्ट्रगल को बहुत अच्छे से दिखाया है।

खामियां

इस सीरीज की कहानी थोड़ी स्लो है। अगर आपको 'स्लो-बर्न' रोमांस देखना पसंद है तो अच्छी बात है वरना आप एपिसोड स्किप कर- करके ये सीरीज देख सकते हैं। दूसरा पॉइन्ट ये है कि अभी तक इसके सारे एपिसोड्स नहीं आए हैं तो आप इसे बिंजवॉच नहीं कर सकते हैं।

शाइन ऑन मी

सीरीज देखनी चाहिए या नहीं?

अगर आपको प्योर और सिंपल लव स्टोरी देखना पसंद है तो आप ये सीरीज देख सकते हैं। अगर आपको 'क्रैश लैंडिंग ऑन यू' या 'डिसेन्डेंट्स ऑफ द सन' जैसा थ्रिल और बड़े ड्रामा की तलाश है तो ये सीरीज आपके लिए नहीं बनी है।

ये भी पढ़ें:अभिषेक या ऐश्वर्या, किसने की है ज्यादा पढ़ाई? एक बनना चाहता था आर्किटेक
ये भी पढ़ें:पहचाना? 5वीं पास भी नहीं थी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, आती थीं 6 लैंग्वेजेज
ये भी पढ़ें:क्रिकेटर विराट कोहली या बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, किसने की है ज्यादा पढ़ाई?
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।