चीन-श्रीलंका में बना है इस भारतीय फिल्म का रीमेक, 7 भाषाओं में रही ब्लॉकबस्टर, दूसरे पार्ट ने भी किया धमाका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इंडियन सिनेमा में एक ऐसी फिल्म बनी है जिसे 7 भाषाओं में बनाया गया। श्रीलंका और चीन में भी फिल्म को रीमेक किया गया। ये फिल्म उस साला चीन की बॉक्स ऑफिस पर सबसे सफल फिल्मों में से एक थी।

चीन-श्रीलंका में बना है इस भारतीय फिल्म का रीमेक, 7 भाषाओं में रही ब्लॉकबस्टर, दूसरे पार्ट ने भी किया धमाका

साल 2013 में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री ने एक ऐसी फिल्म बनाई जिसे कई भाषाओं में रीमेक किया गया। इस फिल्म का नाम था दृश्यम। मोहनलाल फिल्म के हीरो थे और इसका डायरेक्शन किया था जीतू जोसफ ने। उस समय में इस फिल्म की कहानी और सस्पेंस ने ऑडियंस को हैरान कर दिया था। इसी की हिंदी रीमेक बनाई गई जिसका नाम भी दृश्यम रखा गया और अजय देवगन फिल्म के हीरो बने।लेकिन क्या आप जानते हैं दृश्यम का एक चायनीज और श्रीलंका में रीमेक भी है। दृश्यम की पॉपुलैरिटी, कहानी, सस्पेंस और थ्रिलर से चीन और श्रीलंका के लोग भी प्रभावित हुए थे।

7 भाषाओं में बनी ये फिल्म

जीतू जोसफ ने साल 2013 में दृश्यम बनाई। अजय देवगन इसी फिल्म के हिंदी रीमेक में नजर आए थे जो साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म के पहले पार्ट को निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था। साल 2014 में इसी फिल्म का कन्नड़ रीमेक रिलीज किया गया जिसका नाम था दृश्य। इस फिल्म में वी रविचंद्रन ने लीड रोल निभाया था। साल 2014 में तेलुगू में इस फिल्म को रीमेक किया गया। तेलुगू में इस फिल्म का नाम दृश्यम ही रखा गया है बस स्पेलिंग अलग थी। इस फिल्म में एक्टर वेंकटेश ने लीड रोल निभाया था। साल 2015 में इसका तमिल वर्जन रिलीज हुआ। इस फिल्म का नाम था पापनासम। हीरो थे कमल हासन। खास बात ये है कि रीमेक को जीतू जोसफ ने ही डायरेक्ट किया था।

drishyam remakes

चीन और श्रीलंका में भी बना रीमेक

खास बात ये है कि इस फिल्म को श्रीलंका और चीन में भी रीमेक किया गया था।साल 2017 में श्रीलंका में सिंहाला भाषा में बनी रीमेक फिल्म का नाम था धर्मयुद्धाया। इस फिल्म में जैक्सन एंथनी लीड रोल में नजर आए थे। वहीं साल 2019 में चीन में बनी इस फिल्म का नाम था शीप विदआउट अ शेफर्ड। चीन के बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सफल साबित हुई थी और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 9 वें नंबर पर थी।

drishyam remakes

दूसरा पार्टी भी हिट

दृश्यम का दूसरा पार्ट भी इन सभी भाषाओं में बना और अच्छा रिएक्शन भी मिला। हाल में मलयालम सिनेमा ने इसका तीसरा पार्ट रिलीज किया है। वहीं इस साल अक्टूबर में हिंदी रीमेक का तीसरा पार्ट दस्तक देने वाला है। 7 भाषाओं में बनी इस फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। मलयालम सिनेमा से निकली इस कहानी ने कई लोगों को प्रभावित किया था।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।