Chhaava Day 22: क्या इस वीकेंड 500 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी 'छावा', शुक्रवार को कर डाली इतनी कमाई
- 'छावा' में विकी कौशल के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आ रही हैं। ये फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है। 'छावा' ने कई फिल्म को कमाई के मामले में धूल चटा दी है।

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी 'छावा' की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज पर बनी है। संभाजी को लोग छावा कहते थे और छावा का मतलब होता है शेर का बच्चा। संभाजी ने अपने नाम के मतलब को पूरी तरह से सही साबित किया। इस फिल्म में संभाजी का किरदार विकी कौशल ने निभाया है। मूवी में उनकी एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया है। 'छावा' 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आज फिल्म को रिलीज हुए 22 दिन हो गए हैं। इसी बीच अब फिल्म के शुक्रवार के दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुकी है। तो चलिए देखते हैं फिल्म ने 22वें दिन कितना कलेक्शन कर लिया है।
क्या वीकेंड में 'छावा' रचेगी इतिहास?
'छावा' में विकी कौशल के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आ रही हैं। ये फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है। 'छावा' ने कई फिल्म को कमाई के मामले में धूल चटा दी है। फिल्म में विकी कौशल और रश्मिका के अलावा मुगल सम्राट औरंगजेब बने अक्षय खन्ना, विनीत कुमार सिंह और आशुतोष राणा जैसे कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी है। ऐसे में अब 'छावा' के शुक्रवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'छावा' ने 22वें दिन खबर लिखने तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 492.05 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।
डे वाइज देखें 'छावा' का कलेक्शन
डे 1- 31 करोड़
डे 2- 37 करोड़
डे 3- 48.5 करोड़
डे 4- 24 करोड़
डे 5- 25.25 करोड़
डे 6- 32 करोड़
डे 7- 21.5 करोड़
डे 8- 23.5 करोड़
डे 9- 44 करोड़
डे 10- 40 करोड़
डे 11- 18 करोड़
डे 12- 18.5 करोड़
डे 13- 23 करोड़
डे 14- 13.25 करोड़
डे 15- 13.00 करोड़
डे 16- 22.00 करोड़
डे 17- 24.25 करोड़
डे 18- 7.75 करोड़
डे 19- 5.4 करोड़
डे 20- 6.15 करोड़
डे 21- 5.5 करोड़
डे 22- 6.25 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)
टोटल कलेक्शन- 492.05 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।