छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना…, एक मुस्लिम कवि ने लिखा था ये गाना, जानिए क्या है इसका मतलब
‘छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना…’, ये गाना तो आपने सुना ही होगा। लोगों को लगता है कि ये कोई प्रेम गीत है, लेकिन असल में ये गाना ईश्वर के लिए लिखा गया है।

‘छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइके...’ अमीर खुसरो का लिखा एक ऐसा कलाम है जिसे आज भी लोग बड़े चाव से सुनते हैं। दिखने में ये एक आम प्रेम गीत जैसा लगता है, लेकिन असल में ये ईश्वर और गुरु के प्रति गहरे प्रेम की कहानी है। आइए आपको इस गाने का मतलब समझाते हैं।
इस गाने का मतलब
ऊपर से देखने पर लगता है कि कोई लड़की अपने प्रेमी के लिए ये गाना गा रहा है। लेकिन सूफी परंपरा में, कवि खुद को एक 'नारी' यानी आत्मा मानते हैं और भगवान या अपने गुरु को अपना प्रेमी मानते हैं। यहां अमीर खुसरो अपने गुरु हजरत निजामुद्दीन औलिया के लिए गा रहे हैं।
1. 'छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइके...'
मतलब: जब से मेरी नजरें मेरे गुरु से मिली हैं, मेरा पूरा अहंकार खत्म हो गया है। समाज में मेरी जो भी झूठी पहचान, नाम या प्रतिष्ठा थी, वो सब उनके सामने फीकी पड़ गई है। उन्होंने मुझे खुद से जोड़कर मेरी पुरानी पहचान ही छीन ली है।
2. 'प्रेम भटी का मदवा पिलाइके, मतवारी कर लीनी रे...'
मतलब: उन्होंने मुझे सच्चे प्रेम और भक्ति की ऐसी मदिरा पिला दी है कि मैं इस दुनिया के सारे होश-हवास भूल चुकी हूं। अब मैं बस उन्हीं की भक्ति में मस्त हूं।
3. 'हरी-हरी चूड़ियाँ गोरी-गोरी बइयां, कलाई पकड़ लीनी रे...'
मतलब: यहां कलाई पकड़ने का मतलब कोई आम बात नहीं है। सूफी परंपरा में इसका मतलब होता है गुरु द्वारा शिष्य का हाथ थाम लेना, यानी उसे अपना लेना। अमीर खुसरो कह रहे हैं कि मेरे गुरु ने मेरा हाथ पकड़ लिया है और अब वह मुझे इस संसार के दुखों से पार लगा देंगे।
4. 'बल-बल जाऊं मैं तोरे रंग रजवा, अपनी सी रंग लीनी रे...'
मतलब: मैं अपने उस रंगरेज पर बार-बार कुर्बान जाती हूं, जिसने मुझे पूरी तरह से अपने ही रंग में रंग दिया है। अब मुझमें और मेरे ईश्वर में कोई अंतर नहीं रह गया है।
सबको जोड़ने वाला गीत
अमीर खुसरो को 'तोता-ए-हिन्द' कहा जाता है। इस गीत की सबसे खास बात ये है कि एक मुस्लिम संत होने के बाद भी खुसरो ने इसके लिए 'तिलक' और 'ब्रजभाषा' जैसी चीजों का इस्तेमाल किया। ये दिखाता है कि प्रेम की कोई जाति या धर्म नहीं होता। यही वजह है कि 700 साल बीत जाने के बाद भी ये गीत आज भी कव्वालियों से लेकर बड़े-बड़े रॉक कंसर्ट तक में उतने ही चाव से गाया और सुना जाता है।
यहां सुनिए इस गीत का कोक स्टूडियो वर्जन
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ें

